ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

नगर पंचायत उतई की राजनीतिक सरगर्मी तेज

दूर्ग | दूर्ग ग्रामीण विधानसभा।दूर्ग ग्रामीण विधानसभा के अन्तर्गत् आने वाले नगर पंचायत उतई में अध्यक्ष व पार्षद पद का चुनाव जनवरी 2025 में होगा। दिसम्बर माह चुनाव आचार संहिता लग जायेगा।

19 दिसम्बर की सन्ध्या 4 बजे से दूर्ग के कलेक्ट्रेट में 15 पार्षद पद का आरक्षण होगा।अध्यक्ष  पद का आरक्षण राजधानी रॉयपुर में होगा।जिसके तिथि की घोषणा अभी नही हो पाई है।इस बार अध्यक्ष पद सामान्य होने की चर्चा हो रही है।

नगर पंचायत उतई सबसे अनोखा नगर पंचायत है।यहाँ पर आम जनता ने दो बार निर्दलीय को अध्यक्ष बनने का बड़ा अवसर दिया था। वर्तमान में कांग्रेस के डिकेन्द्र हिरवानी अध्यक्ष व काँग्रेस के ही रवींद्र वर्मा उपाध्यक्ष के पद पर पदस्थ है।

यहां पर काँग्रेस के पास पूर्ण बहुमत है। नगर पंचायत उतई में सबसे पहले अध्यक्ष बनने का अवसर ग्राम पंचायत उतई की सरपंच सुनीता शर्मा को मिला था।

जिन्हें सरपंच से सीधे  मनोनीत अध्यक्ष बनने का अवसर भाजपा सरकार की ओर से मिला था। उसके बाद निर्दलीय गौरी चन्द्राकर व जीवन लाल साहू को नगर पंचायत उतई का  अध्यक्ष बनने का अवसर मिला ।

इस बार अध्यक्ष पद सामान्य होने की चर्चा हो रही है।अब उतई के वर्तमान पार्षद पूर्व पार्षद व भाजपा  कांग्रेस निर्दलीय  नेताओ की नजर 19 दिसम्बर को जिला कलेक्ट्रेक्ट दूर्ग में होने वाली वार्ड पार्षद के आरक्षण पर टिकी हुई है|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button