ब्रेकिंग
प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्...
देश

क्राइम ब्रांच TI के घर में दिनदहाड़े चोरी, 7 लाख रुपये लेकर फरार

भोपाल मध्य प्रदेश  | राजधानी में चोरों ने पुलिस के क्राइम ब्रांच टीआई के घर में दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर ने ताला तोड़कर 7 लाख रुपये और सोने के जेवरात चुराए और फरार हो गया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है, और पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

राजधानी में पुलिस से बेखौफ बदमाश आए दिन सूने घरों के ताले चटकाकर लाखों का माल साफ कर रहे हैं, लेकिन बुधवार को चोरों के दुस्साहस की हद हो गई। एक बदमाश दिनदहाड़े क्राइम ब्रांच टीआई के घर में घुस गया।

चोर ने ताला तोड़कर अलमारी में रखे 7 लाख रुपये चोरी कर लिया। उसके बाद आराम से फरार हो गया। आरोपी ने चोरी की इस वारदात को महज पांच मिनट में अंजाम दिया। घटना के करीब आधे घंटे बाद टीआई अपने बेटे को स्कूल से लेकर घर पहुंचे, तो उन्हें बाहर का ताला टूटा हुआ मिला। घर में रखे रुपये व सोने के जेवरात गायब मिले।

सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी

हबीबगंज थाना पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी आसपास लगे सीसीटीवी में कैद हुआ है। उसकी तलाश की जा रही है। टीआइ के परिचितों ने 7 लाख रुपये की चोरी की बात बताई है। हालांकि हबीबगंज थाना प्रभारी अजय सोनी ने दो लाख रुपये की चोरी की बात कही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button