ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
बीजापुर

पत्रकार मुकेश चंद्राकार हत्याकांड में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बीजापुर। पत्रकार मुकेश चंद्राकार हत्याकांड के मुख्य आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकार को पुलिस ने हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया है। देर रात हैदराबाद से सुरेश चंद्राकार को एसआईटी ने हिरासत में लिया है।

सुरेश चंद्राकार से पूछताछ की कार्यवाही की जा रही है। पत्रकार मुकेश चंद्राकार 1 जनवरी से गायब थे। घर वालों ने उनकी गुमशुदगी की सूचना पुलिस में दर्ज करवाई थी।

पुलिस ने ठेकेदार सुरेश चंद्राकार के बैडमिंटन कोर्ट के सेफ्टीक टैंक से मुकेश चंद्राकार की लाश बरामद की थी।

ठेकेदार सुरेश चंद्राकार द्वारा बनाए गए सड़क निर्माण में धांधली की खबर चलाने पर पत्रकार मुकेश चंद्राकार की हत्या सुरेश चंद्राकार ने अपने भाई और सुपरवाइजर से करवा दी थी। इसके बाद वह फरार हो गया।

हत्याकांड के बाद पूरे प्रदेश मे. राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई थी । पुलिस ने सुरेश चंद्राकार के भाई रितेश चंद्राकार समेत तीन आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया है।

फरार सुरेश चंद्राकार को देर रात हैदराबाद से हिरासत में लिया गया।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गृह मंत्री विजय शर्मा ने आईपीएस मयंक गुर्जर के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया था।

हत्याकांड के बाद पूरे प्रदेश मे. राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई थी । पुलिस ने सुरेश चंद्राकार के भाई रितेश चंद्राकार समेत तीन आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया है।

फरार सुरेश चंद्राकार को देर रात हैदराबाद से हिरासत में लिया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गृह मंत्री विजय शर्मा ने आईपीएस मयंक गुर्जर के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button