ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
दुर्ग

शिशु संरक्षण माह अंतर्गत जिला टास्क फोर्स की बैठक संपन्न

दुर्ग| कलेक्टर  ऋचा प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई।

शिशु संरक्षण माह कार्यक्रम अंतर्गत 21 जनवरी 2025 से शासन के द्वारा जारी निर्देशानुसार नियमित टीकाकरण के साथ ही सिरप विटामिन (09 माह से 05 वर्ष के बच्चों को हर 6 माह में 1 बार) पिलाया जाएगा|

तथा आईएफए सिरप (06 माह से 05 वर्ष के बच्चों को सप्ताह में 2 बार) 1-1 मिली लगातार 6 माह तक घर पर पिलाये जाने हेतु माताओं को दिया जाएगा,  जिसकी नियमित निगरानी मितानिनों के माध्यम से की जाएगी।

बच्चों व गर्भवती माताओं का टीकाकरण, गर्भवती माताओं की जांच तथा उन्हें पोषण आहार की सलाह के साथ-साथ अति गंभीर कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर एनआरसी रेफर किया जाएगा व मध्यम कुपोषित बच्चों हेतु माताओं को आहार की सलाह दी जाएगी।

कलेक्टर  चौधरी द्वारा शिशु संरक्षण माह जनवरी-फरवरी 2025 को सफल बनाने हेतु जिला टीकाकरण अधिकारी को कार्ययोजना व ड्यू लिस्ट तैयार करवाने तथा जिला व ब्लॉक स्तर पर मॉनिटरिंग करने हेतु नगर निगम आयुक्त, अनुविभागीय अधिकारी,

सीईओ जनपद पंचायत एवं अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिन को प्रशिक्षण में घर-घर भ्रमण करते हुए अधिक से अधिक बच्चों को इस अभियान में सम्मिलित करने बाबत् मोबिलाईज कर लक्ष्य प्राप्ति के निर्देश दिये गये।

उल्लेखनीय है कि दुर्ग जिले में इस कार्यक्रम अंतर्गत 172773 बच्चों को आईएफए सिरप तथा 163175 बच्चों को विटामिन(ए) सिरप पिलाये जाने का लक्ष्य निर्धारित है। बैठक में एडीएम  अरविन्द एक्का, वन मंडलाधिकारी  चन्द्रशेखर परदेशी, सहायक कलेक्टर  एम. भार्गव,

दुर्ग नगर निगम आयुक्त  सुमीत अग्रवाल, अनुविभागीय अधिकरी दुर्ग  एच.एस. मिरी, अनुविभागीय अधिकारी धमधा  डेविड, अनुविभागीय अधिकारी पाटन  लवकेश ध्रुव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. एच. के. साहू, जिला टीकाकरण

अधिकारी डॉ. दिव्या वास्तव, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. भूमिका वर्मा, हास्पिटल कंसल्टेंट, आरएमएनसीएच ए कंसल्टेंट, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी एवं अन्य जिला स्तर के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button