ब्रेकिंग
राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट
छत्तीसगढ़

रायपुर-बलौदाबाजार एन एच चौडीकरण अंतर्गत भूमि खरीदी- बिक्री से प्रतिबन्ध हटा

रायपुर |  राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 130 बी के भैसा से किलोमीटर 139.400 ग्राम कुम्हारी जिला बलौदाबाजार-भाटापारा अंतर्गत 4-लेन चौड़ीकरण हेतु तहसील पलारी, बलौदाबाजार, लवन एवं कसडोल अंतर्गत ग्रामों के प्रभावित खसरा एवं उसके 100 मीटर परिधि के खसरे को छोड़कर शेष खसरे की खरीदी बिक्री से रोक सम्बधित भू-अर्जन अधिकारी द्वारा हटा दी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील पलारी अंतर्गत ग्राम खरतोरा, संडी, कोदवा, गोडा, गिर्रा, कुसमी, घोटिया, कुकदा, पहन्दा, पलारी, रसौटा, बिनौरी, अमेरा, मुडपार, तहसील बलौदाबाजार अंतर्गत ग्राम सकरी, लिमाही, मगरचबा के प्रभावित खसरा नंबर एवं प्रभावित खसरा की भूमि के परिधि से 100 मीटर की दूरी तक आने वाली खसरा नंबरों की भूमि को छोड़कर शेष भूमि पर लगायी गई रोक हटायी गई है।

इसी प्रकार तहसील लवन अंतर्गत ग्राम पनगांव, बिटकुली, लवनबंद, डोटोपार, लाहोद, गिंदोला, खम्हारडीह, मुण्डा, चिरपोटा, कोवि लवन, कोरदा, डोंगरा, परसपाली, डोंगरीडीह एवं तहसील कसडोल अंतर्गत ग्राम चांटीपाली, दर्रा, कसडोल, छरछेद, छांछी, पिसीद, चण्डीडीह, सेल, कटगी  के प्रभावित खसरा नंबर एवं प्रभावित खसरा की भूमि के परिधि से 100 मीटर की दूरी तक आने वाली खसरा नंबरों की भूमि को छोड़कर शेष भूमि पर लगायी गई रोक हटायी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button