ब्रेकिंग
प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्...
दुर्ग

चोरी के वाहनों को खोजने के लिए सशक्त एप्पस हो रही कारगर साबित

दुर्ग | पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग,  राम गोपाल गर्ग, द्वारा दुर्ग रेंज के समस्त जिलों में वाहन चोरी के बढते अपराधों के मददेनजर चोरी हुई वाहनों की जानकारी एवं बरमादगी के लिए सशक्त एप्प बनाया गया है|

जिसे  पर  जितेन्द्र शुक्ला, पुलिस अधीक्षक, दुर्ग के निर्देश एवं  ऋचा मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, (यातायात) के मार्ग दर्शन  एवं  सतानंद विंद्यराज उप पुलिस अधीक्षक (यातायात)* के नेतृत्व

में यातायात के समस्त अधिकारी कर्मचारियों को उप निरीक्षक संकल्प राय द्वारा सशक्त एप्प डाउनलोड कराया गया है जिससे संदिग्ध एवं चोरी के वाहनों पर नजर रखी जा सकें।

कल दिनांक को यातायात जोन आकाश गंगा के प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत कोसरिया, आरक्षक महेश यादव, राहुल सोनी द्वारा अपने क्षेत्र में पेट्रोलिंग करते समय गुरूद्वारा चौक के आगे बाईपास रोड पर एक दो पहिया वाहन क्र सीजी 04 डीएक्स 2269 लावारीस हालत में पाये जाने पर वाहन का नंबर सशक्त

एप्पस में चेक करने पर वाहन चोरी का होना पाया गया जो कि थाना दुर्ग में अपराध क्रं 28/25 दिनांक 27.12.24 को नया पारा देशी मदिरा दुकान से चोरी हुआ था

जिसका वाहन मालिक दिनांक 11.01.25 को थाना दुर्ग में अपराध पंजीबद्ध कराये थे उक्त वाहन को वरिष्ठ अधिकारी के निर्देश पर क्रेन के माध्यम अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना दुर्ग भेजा गया।

 

इसी प्रकार सिविक सेन्टर जोन यातायात में विगत दिनो वाहन चेकिंग के दौरान वाहन क्रं सीजी 07 एयू 0807 मोटर सायकल को यातायात निरीक्षक के.बी.नागे एक एवं आरक्षक राकेश साहू, विश्वकर्मा प्रसाद द्वारा वाहन चालक को वाहन का कागजात एवं लायसेंस दिखाने बोले जाने पर वाहन चालक वाहन का कोई कागजात पेश नहीं किया  जिस पर वाहन को जप्त किया गया था जिसे सशक्त एप्प से वाहन मालिक का पता कर वाहन मालिक को सुपुर्द किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button