ब्रेकिंग
राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर...
दुर्ग

पूर्व पार्षद सरला कोहले ने महापौर पद के लिए कांग्रेस से दावेदारी पेश की

दुर्ग। चार बार पार्षद रह चुके एमआईसी प्रभारी संजय कोहले की धर्मपत्नी एवं पूर्व पार्षद सरला कोहले ने दुर्ग नगर निगम महापौर पद के लिए कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी बनने की दावेदारी पेश की है। उन्होंने दुर्ग शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गया पटेल और पूर्व विधायक अरुण वोरा को पत्र सौंपकर अपनी दावेदारी जताई है।

महिला (ओबीसी) आरक्षण का हवाला

सरला कोहले ने पत्र में उल्लेख किया कि नगर निगम दुर्ग के महापौर पद के लिए इस बार अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला) हेतु आरक्षित है, जिसमें वे खुद को एक सशक्त और उपयुक्त प्रत्याशी मानती हैं।

बी.ए. एवं ऑफिस मैनेजमेंट में शिक्षित सरला कोहले वर्तमान में जिला कांग्रेस पार्टी की सक्रिय सदस्य हैं और सामाजिक व राजनैतिक गतिविधियों में उनकी भागीदारी रही है।

राजनीतिक और सामाजिक अनुभव

सरला कोहले 2014-2019 तक मोहन नगर वार्ड क्रमांक 13 से पार्षद रही हैं।

उनके पति संजय कोहले 1994 से लेकर अब तक चार बार पार्षद रह चुके हैं और एमआईसी प्रभारी के रूप में दायित्व निभा चुके हैं।

सरला कोहले कुनबी समाज की सक्रिय सदस्य होने के साथ-साथ गजानन मंदिर महिला समिति की सचिव और आर्य नगर राधा कृष्ण मंदिर की सदस्य भी हैं।

समर्थन का दावा
सरला कोहले ने पत्र में बताया कि वे समाज और संगठन में अपनी सक्रिय भूमिका के आधार पर महापौर पद के लिए सबसे उपयुक्त हैं। उन्होंने पार्टी से आग्रह किया कि उन्हें कांग्रेस की ओर से महापौर पद के लिए प्रत्याशी बनाया जाए।

महापौर चुनाव को लेकर हलचल तेज
दुर्ग में महापौर पद को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सरला कोहले की दावेदारी ने कांग्रेस पार्टी के भीतर चर्चाओं को और गरमा दिया है। अब देखना होगा कि पार्टी उनके दावे पर क्या फैसला लेती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button