ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
भिलाई

बार एवं राड मिल में घर से घर तक कार्यक्रम का आयोजन

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के बार एवं रॉड मिल द्वारा एक अनूठी एवं
अभिनव, सुरक्षा पहल घर से घर तक कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया है। इसी
क्रम में विगत दिनों बार एवं राड मिल के ठेका श्रमिकों के परिवार के
उत्साहवर्धन एवं जागरूकता बढ़ाने हेतु घर से घर तक कार्यक्रम का आयोजन
किया गया।

इसके तहत विभाग ने सुरक्षा पर संवाद हेतु 100 ठेका श्रमिकों को
उनके परिवार के सदस्यों के साथ मानव संसाधन विकास केंद्र में आमंत्रित
किया। घर से घर तक, पहल का उद्देश्य ठेका श्रमिकों को कार्यस्थल पर
जोखिमों और खतरों के प्रति संवेदनशील बनाना है।

बीआरएम अपने कर्मियों की सुरक्षा हेतु अनेक पहल कर रहा है और अपने सभी कार्मिकों को काम करने के सुरक्षित तरीके अपनाने के लिए, संवाद करने एवं प्रोत्साहित करने के नए तरीके अपना रहा है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विभागाध्यक्ष एवं मुख्य महाप्रबंधक बीआरएम योगेश शास्त्री ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में इस्पात उद्योग में कार्य की प्रकृति और सुरक्षा के महत्व के बारे में प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य बीआरएम में दिन-प्रतिदिन के काम में सुरक्षा के महत्व पर जोर देना और परिवारों को सुरक्षा उत्कृष्टता की
यात्रा में शामिल करना है।

इस अवसर पर उपस्थित महाप्रबंधक प्रचालन सच्चिदानंद त्रिपाठी, महाप्रबंधक विद्युत आशीष, महाप्रबंधक प्रचालन शाश्वत मोहंती और वरिष्ठ प्रबंधक यांत्रिक अजय कुमार ने भी सत्र को संबोधित किया और घर और कार्यस्थल पर तथा आने-जाने के दौरान सुरक्षा के महत्व पर जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान ठेका श्रमिकों तथा उनके परिवार के सदस्यों ने आत्मविश्वास और स्पष्टता से अपनी बात रखी। सत्र की अध्यक्षता करते हुए श्री योगेश शास्त्री ने उन्हें सुरक्षित रूप से कार्य संचालन हेतु पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button