महाकुंभ मेला प्रयागराज में नवोदित वंशाचार्य परम पूज्य पंथ श्री उदितमुनि नाम साहब की जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य से सप्रेम भेंट

प्रयागराज | प्रयागराज के महाकुंभ मेला में नवोदित वंशाचार्य परम पूज्य पंथ श्री उदितमुनि नाम साहब ने विभिन्न संतों और आचार्यों से आध्यात्मिक संवाद करते हुए,
सातवें दिन जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज से उनकी छावनी में मुलाकात की।
स्वामी जी के उत्तराधिकारी रामचंद्र दास जी महाराज ने नवोदित वंशाचार्य साहब का आत्मीय स्वागत किया और उन्हें सम्मानित आसन पर बिठाया।
कबीरपंथ के वरिष्ठ महंत महंत परवत दास जी ने स्वामी जी को नवोदित वंशाचार्य साहब का परिचय कराया।
नवोदित वंशाचार्य साहब ने स्वामी जी के चरणों में वस्त्र और पुष्प अर्पित किए, जिसके बाद स्वामी जी ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए कहा, “आप अपने कार्य में आगे बढ़िए, मेरा अनंत आशीर्वाद और सहयोग आपके साथ है।” स्वामी जी ने नवोदित वंशाचार्य साहब को चित्रकूट स्थित अपने आश्रम में पधारने का निमंत्रण भी दिया।
इसके बाद नवोदित वंशाचार्य साहब ने स्वामी जी के उत्तराधिकारी रामचंद्र दास जी महाराज से कबीरपंथ और केडीवी मिशन पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने अंगवस्त्र भेंट कर उनका सम्मान किया
और स्वामी द्वारा लिखित ग्रंथ ‘श्री रामानन्दाचार्य चरितम्’ भी भेंट किया। अंत में नवोदित वंशाचार्य साहब ने सद्गुरु कबीर साहब के कई ग्रंथ उपहार स्वरूप दिए और स्वामी जी की छावनी में आने का सादर निमंत्रण दिया।














