ब्रेकिंग
कलेक्टर ने सुशासन संध्या चौपाल का किया अवलोकन जिले में बाल विवाह रोकने की कार्रवाई सफल, 16 वर्षीय बालिका का विवाह रोका गया अपने धर्म रक्षा के प्रति सच्चा सेवक बने,गजेंद्र यादव श्रद्धालुओं से मुलाकात कर जन्मोत्सव की दी बधाई गृह ग्राम दोनर बजरंग चौक स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों की खुशहाली की ... एल्युमीनियम फॉयल और पाउडर बनाने वाली कंपनी में विस्फोट,कई कर्मचारी घायल वाहन चालकों के लिए हेलमेट, सीटबेल्ट के उपयोग व लायसेंस एवं बीमा होना जरूरी- न्यायमूर्ति श्री अभय मनो... नागरिकों की शिकायते सुनने टोल फ्री नंबर 1800 233 0788 सेवा में डिप्टी कलेक्टर को सौंपा गया अतिरिक्त प्रभार अपर कलेक्टरों के मध्य कार्यों का विभाजन प्याऊ घर की सुविधा मिलने से लोगों को भीषण गर्मी में पेयजल उपलब्ध होता है,स्वयंसेवी संस्थाओं ने हमेशा...
दुर्ग

नगर पंचायत उत्ई में नामांकन के आखरी दिन प्रत्याशयो की उमड़ी भीड़

दूर्ग। नगर पंचायत उतई चुनाव के नामांकन जमा करने के आखिरी दिन मंगलवार को प्रत्याशियों की भीड़ उमड़ गई। कांग्रेस प्रत्याशियों ने पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू तथा भाजपा प्रत्याशियों ने विधायक ललित चंद्राकर के नेतृत्व में नामांकन जमा किया।

नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए 6 महिलाओं ने नामांकन जमा किया। वही पार्षद के 15 पद हेतु 50 लोगो ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया। इस प्रकार नगर सरकार में शामिल होने के लिए 56 लोगो ने दावेदारी की है। यहां मतदान 11 फरवरी को होगा। जिसमें कुल 8100 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। अध्यक्ष पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित है।

जिसमें कुल 6 लोगो ने फार्म भरा है। कांग्रेस से हीरादेवी वर्मा, भाजपा से सरस्वती साहू, जोहार पार्टी से कुसुम देवांगन, श्वेता पारख, सुनीता शर्मा, अनिता वर्मा शामिल है। वही पार्षद के लिए वार्ड 1 में रमशीला नेताम, मोतिम ठाकुर, पार्वती मंडावी, माया ठाकुर। वार्ड 2 से शोभेन्द्र राजपूत, गुलशन शर्मा, अल्का रावत, लीना साहू, आशीष साहू। वार्ड 3 से राकेश साहू, गुलशन वर्मा।

वार्ड 4 से लक्ष्मीनारायण साहू, शैलेष देवांगन, भीषम देवांगन। वार्ड 5 से सतीश चंद्राकर, सतीष पारख, टीकम डांडे। वार्ड 6 से योगेश कुमार मांडले, सुरेश खुटेल, लता सोनवानी, विष्णु देशलहरे, गीतेश्वरी नारंग। वार्ड 7 से प्रहलाद वर्मा, खुमान साहू, भीमसेन सिन्हा। वार्ड 8 से राधिका हिरवानी, तेजबाई सिन्हा, विजय लक्ष्मी साहू।

वार्ड 9 से द्वारिका साहू, चेतन सिन्हा, थानसिंह गुरूपरख। वार्ड 10 से तोषण साहू, खूबीराम साहू। वार्ड 11 से संजय गोस्वामी, शिवनारायण, किरण गोस्वामी।

वार्ड 12 से खेमींन बंजारे, मालती गढ़े, रामती टंडन, अनिता गढ़े। वार्ड 13 से भरत लाल ठाकुर, शिवकुमार ठाकुर, जितेश ठाकुर। वार्ड 14 से चेतना पटेल, संगीता रजक, कुमारी साहू। वार्ड 15 से सुनीति साहू, सुनीता चंद्राकर, तामेश्वरी साहू, पिंकी ढीमर शामिल है।

नामांकन पत्रों की जांच बुधवार को की जाएगी। वही 31 जनवरी को शाम3 बजे तक नाम वापस लिया जा सकेगा। इसके बाद चुनाव चिन्ह आबंटित होगा। आगामी 11 फरवरी को सुबह 8 से 5 बजे तक मतदान होगा। जिसमें कुल 8100 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

नामांकन के दौरान कांग्रेस से पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष डिकेन्द्र हिरवानी, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख, जनपद उपाध्यक्ष झमित गायकवाड़, टिकेश्वरी देशमुख, रिवेंद्र यादव आदि मौजूद थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button