ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

भिलाई इस्पात संयंत्र में तेंदुआ देखा गया, अलर्ट जारी

भिलाई | भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के बार एंड रॉड मिल (बीआरएम) के पास मंगलवार-बुधवार रात 1 बजे रेलवे लाइन पर तेंदुआ देखा गया। तेंदुआ रेलवे लाइन पार करते हुए जंगल के क्षेत्र में चला गया, और इस दौरान उसने एक जानवर का शिकार कर उसे खा लिया। शंटिंग स्टाफ ने तेंदुए का वीडियो बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो के सामने आने के बाद बीएसपी के उच्चाधिकारियों में हड़कंप मच गया। बुधवार सुबह जीएम टी एंड डी ने वीडियो बनाने वाले कर्मचारी का बयान लिया। इसके बाद, मैत्रीबाग प्रबंधन को सूचित किया गया, और वहां से एक टीम मौके पर भेजी गई। इस दौरान वन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

तेंदुआ भिलाई स्टील प्लांट के अंदर कैसे आया, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। बुधवार सुबह से फॉरेस्ट विभाग की टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है। खबर लिखे जाने तक तेंदुआ का फिर से कोई निशान नहीं मिला है।

तेंदुआ कहाँ देखा गया था? जानकारी के मुताबिक, तेंदुआ रोलिंग मिल पोस्ट वे-ब्रिज के पास लाइन नंबर 59 टॉप के पास देखा गया था। शंटिंग स्टाफ के भुवन सिंह ने तेंदुए को देखा और इसकी जानकारी लोको पायलट को दी, जिसने दूर से तेंदुए का वीडियो बनाया और उसे उच्चाधिकारियों को भेज दिया।

वायरल हो रहा वीडियो और अधिकारियों का अलर्ट वीडियो में तेंदुआ एक गाय जैसे जानवर को मारकर खाते हुए नजर आ रहा है, और यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बीएसपी प्रबंधन ने एक अलर्ट जारी करते हुए कर्मचारियों और क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे रात के समय अकेले बाहर न निकलें और सावधानी बरतें, क्योंकि तेंदुआ अब बीएसपी क्षेत्र में देखा गया है।

मैत्रीबाग के प्रभारी डॉ. एनके जैन ने बताया कि तेंदुए की तलाश के लिए टीम बुधवार को बीएसपी के भीतर भी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button