ब्रेकिंग
राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर...
छत्तीसगढ़

महाकुंभ स्पेशल ट्रेन: छत्तीसगढ़ से प्रयागराज के लिए शुरू होगी स्पेशल ट्रेन, जानिए कब से शुरू होगी यात्रा


छत्तीसगढ़ : अगर आप भी प्रयागराज महाकुंभ जाने वाले हैं तो यह न्यूज़ आपके बहुत काम की हो सकती है। प्रयागराज तक पहुंचने के लिए इन दिनों रेल यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। और ट्रेनों में कन्फर्म सीट नहीं मिलने से रेल यात्री काफी परेशान हो रहे हैं। यात्रियों को इस समस्या से राहत देने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने एक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है।

प्रयागराज महाकुंभ जाने वालों के लिए खुशखबरी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) एक फेरे के लिए 14 फरवरी, 2025 को दुर्ग से चलने वाली गाड़ी संख्या 08765 दुर्ग–टुंडला कुम्भ मेला स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। 15 फरवरी, 2025 को इसी रुट से स्पेशल ट्रेन रिटर्न होगी।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की ओर से संचालित की जाने वाली स्पेशल ट्रेन की राजधानी रायपुर, भाठापारा, उसलापुर, पेंडरारोड, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, न्यू कटनी जंक्शन, सतना जंक्शन, कटनी, मैहर, माणिकपुर जंक्शन, प्रयागराज, फ़तेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा जंक्शन, टुंडला रेलवे स्टेशनों में ठहराव की सुविधा दी जा रही है। और यह कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन 01 एसी टू , 02 एसी थ्री, 10 स्लीपर, 03 जनरल, 02 एसएलआरडी सहित 18 कोच के साथ चलेगी।

इस गाड़ी की विस्तार पूर्वक समय सारणी कुछ इस प्रकार है

08763 दुर्ग–टुंडला कुम्भ मेला स्पेशल ट्रेन दुर्ग 13.50 बजे रवाना होकर रायपुर 14.20/ 14.25 बजे पहुंचेगी, जिसके बाद भाटापारा 15.10 /15.12 बजे, उसलापुर 16.15 /16.25 बजे, पेंडरारोड 17.43/17.45 बजे, अनुपपुर 18.32 /18.37 बजे, शहडोल 19.21/19.26 बजे, उमरिया 20.24/20.26, कटनी 23.20/23.30 बजे, मैहर 00.38/ 00.40 बजे, सतना 01.15/ 01.20 बजे, माणिकपुर 03.00/ 03.02 बजे, प्रयागराज 05.45/ 05.50 बजे, फ़तेहपुर 07.18/07.20 बजे, गोविंदपुरी 08.25/ 08.30 बजे, इटावा जंक्शन 10.20/10.22 बजे और टुंडला रेलवे स्टेशन 12.30 बजे पहुचेगी।

इस गाड़ी की विस्तार पूर्वक समय सारणी

08764 टुंडला-दुर्ग कुम्भ मेला स्पेशल ट्रेन टुंडला से 17.10 बजे रवाना होकर इटावा जंक्शन 18.08/18.10 बजे पहुचेंगी, इसके बाद गोविंदपुरी 20.25/20.30 बजे, फ़तेहपुर 21.30/21.32 बजे, प्रयागराज 02.05/02.10 बजे, माणिकपुर 05.35/05.37 बजे, सतना 06.40/06.45 बजे, मैहर 07.08/07.10 बजे, कटनी 08.10/08.20 बजे, उमरिया 09.35/09.37 बजे, शहडोल 10.45/10.50 बजे, अनुपपुर 11.35/11.40 बजे, पेंडरारोड 12.17/12.22 बजे, उसलापुर 15.00/15.10 बजे, भाटापारा 16.36/16.38 बजे, रायपुर 18.05/18.10 बजे और दुर्ग 19.50 बजे पहुंचेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button