ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़

भिलाई में मैत्री बाग जू में शुरू हुआ 2 दिवसीय फ्लावर शो, खास आकर्षण में 3D रंगोली और दुर्लभ फूलों की प्रदर्शनी

भिलाई | भिलाई स्थित मैत्री बाग जू में आज शनिवार से 2 दिवसीय प्लावर शो की शुरुआत होगी। यह पहली बार है जब यहां एक दिन की जगह दो दिन का फ्लावर शो आयोजित हो रहा है।

हर साल की तर इस बार भी इस आयोजन में कुछ विशेष आकर्षण को जोड़ा गया है। इस साल इस शो में कुंभ मेले के जैसे दिखने वाली भव्य थ्रीडी रंगोली लोगों को देखने को मिलेगी। ये लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहेगा।

मैत्री बाग प्रभारी एनके जैन ने बताया कि फ्लावर शो का मुख्य उद्देश्य बागवानी के प्रति लोगों की रुचि बढ़ाना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है। इसके माध्यम से लोगों को हरियाली, फूलों की खेती और जैव विविधता के महत्व को समझाने का प्रयास किया जाएगा।

सैकड़ों वेरायटी के फूल पौधे होंगे आकर्षण का केंद्र

इस साल भी फ्लावर शो में विभिन्न प्रकार के दुर्लभ और रंग-बिरंगे फूलों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें गुलाब, गेंदा, डहेलिया, जरबेरा, ऑर्किड, लिली, कनेर, गुलमोहर, सूरजमुखी सहित सैकड़ों प्रजाति के फूलों को सजाया जाएगा। इस बार बोनसाई गार्डन, वर्टिकल गार्डन, मेडिसिनल प्लांट्स, किचन गार्डन और ग्रीन वॉल जैसी खास प्रदर्शनियां भी आकर्षण का केंद्र होंगी।

देखने को मिलेगी विशेष प्रदर्शनी

फ्लावर शो में पर्यावरण संरक्षण और बागवानी को बढ़ावा देने के लिए जैविक खेती, ग्रीनहाउस तकनीक और फूलों की खेती से संबंधित स्टॉल लगाए जाएंगे।

हजारों किलो फूलों के रंग से बनेगी रंगोली

इस फ्लावर शो में कुंभ मेले की भव्यता वाली रंगोली आकर्षण का केंद्र होगी। इस रंगोली को फूलों और प्राकृतिक रंगों से तैयार किया जाएगा। रंगोली का आकार विशाल होगा। जिसमें हजारों किलो फूलों और रंगों का उपयोग किया जाएगा। इसमें भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को दर्शाया जाएगा। इस रंगोली को विशेषज्ञ कलाकारों द्वारा डिजाइन किया जाएगा।

ढाई लाख से अधिक लोगों के आने की उम्मीद

मैत्री बाग प्रबंधन का दावा है कि इस बार फ्लावर शो में 2 से ढाई लाख लोगों के आने की संभावना है। इसके लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। अतिरिक्त पार्किंग व्यवस्था की गई है। विशेष सुरक्षाबल की तैनाती के साथ ही निगरानी कैमरे लगाए जाएंगे ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button