ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
रायगढ़

रायगढ़ में बर्ड फ्लू की पुष्टि, सरकारी पोल्ट्री फार्म में 5 हजार मुर्गियां, 12 हजार चूजे और 17 हजार अंडे नष्ट किए गए

रायगढ़ | छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बर्ड फ्लू के मामले की पुष्टि हुई है। शुक्रवार रात को सरकारी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू के संक्रमण की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने तात्कालिक कार्रवाई शुरू की। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल और प्रशासनिक अमला रात में ही मौके पर पहुंचा और 5 हजार मुर्गियों, 12 हजार चूजों और 17 हजार अंडों को नष्ट करने का आदेश दिया।

राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान भोपाल द्वारा की गई जांच में बर्ड फ्लू के संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इसके बाद 10 किलोमीटर के दायरे को सर्विलांस जोन घोषित कर दिया गया है और इस क्षेत्र में संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

कलेक्टर ने रात 11 बजे आपातकालीन बैठक बुलाई और एसपी, सीईओ, नगर निगम आयुक्त समेत पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग की। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पोल्ट्री फार्म की सभी मुर्गियों, चूजों और अंडों को तत्काल नष्ट कर दिया जाएगा। इसके लिए जेसीबी से गड्ढा खोदकर मुर्गियों और चूजों को दफनाया गया और अंडों को नष्ट किया गया। पोल्ट्री फार्म परिसर को संक्रमण मुक्त करने के लिए डिसइन्फेक्शन भी किया गया।

भारत सरकार के प्रोटोकॉल के अनुसार, बर्ड फ्लू के मामले में 10 किलोमीटर के इन्फेक्टेड जोन में कुक्कुट, अंडे और कुक्कुट आहार की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित की जाती है। इसके साथ ही, सर्विलांस जोन में पोल्ट्री और अंडों की दुकानों को बंद रखा गया है और पोल्ट्री फार्म को सैनिटाइज कर बाहर बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं।

इसके अलावा, पोल्ट्री फार्म के 1 किलोमीटर दायरे में मुर्गों और अंडों की खरीदी-बिक्री पर बैन लगा दिया गया है। चक्रधर नगर और आसपास के चिकन मार्केट को भी बंद कर दिया गया है। निजी दुकानों और फार्म की मुर्गियों को नष्ट किया जा रहा है, और नुकसान का आकलन कर मुआवजा भी दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button