ब्रेकिंग
4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान
रायपुर

मंदिर हसौद में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की बड़ी कार्रवाई, गौमांस ले जा रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

रायपुर | मंदिर हसौद इलाके में बजरंग दल के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जो साइकिल पर गौमांस ले जा रहा था। आरोपी की पहचान कोमल मैहर (60) निवासी रावणभाठा, मंदिर हसौद के रूप में हुई है।

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति साइकिल पर गौमांस ले जा रहा है, जिसके बाद वे तुरंत मौके पर पहुंचे और साइकिल सवार बुजुर्ग को पकड़ लिया। आरोपी के बोरे की तलाशी लेने पर उसमें करीब 30-40 किलो गौमांस बरामद हुआ।

इसके बाद, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि पूरी घटना की गहन जांच की जाएगी और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के आलाधिकारी भी थाने पहुंचकर आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं।

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति गौमांस ले जा रहा है, जिसके बाद उन्होंने तुरंत कार्रवाई की और आरोपी को पकड़ लिया। उन्होंने इस कार्रवाई को बड़ी सफलता बताया और कहा कि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने में यह कदम महत्वपूर्ण साबित होगा।

पुलिस ने जानकारी दी कि आरोपी को जल्द ही न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी के पास गौमांस कहां से आया था और वह इसे कहां ले जा रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button