ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
दुर्ग

चावल तस्करी पर हुई है नियमानुसार कार्यवाही

दुर्ग | जिले में पकड़ी गई चावल तस्करी के मामले में विभाग द्वारा नियमानुसार कार्यवाही हुई है। रायपुर से प्रकाशित एक दैनिक समाचार पत्र के दुर्ग भिलाई एडिशन में प्रकाशित खबर चावल तस्करी की फाइल के संबंध में खाद्य नियंत्रक दुर्ग अत्री ने अवगत कराया कि 15 दिसंबर 2024 को क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक के द्वारा करहीडीह में स्थित गुरूदेव राईस मिल में वाहन कमांक CG07 BE 9873 से खाली किये जा रहे 42 प्लास्टिक कट्टों में भरे हुए |

21 क्विं. चावल की आकस्मिक जांच की गई है। जांच में उक्त चावल में एफ.आर.के. के दाने पाये गये है। चावल स्वामी के द्वारा प्रस्तुत किये गये बिल में एफआरके के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। अतः पीडीएस का चावल होने के संदेह पर उक्त चावल की वाहन समेत जप्ती बनाई गई है।

पीडीएस चावल के अवैध व्यापार में संलग्न वाहन स्वामी राकेश साव तथा गुरूदेव राईस मिल के प्रोप्राईटर राजेश जैन को स्पष्टीकरण हेतु कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

इसी प्रकार जिशान ट्रेडर्स, सिकोला भाठा से 11 क्विं. चावल सेक्टर 09 स्थित शुभम जैन किराना स्टोर्स से 1.81 क्विं. चावल एवं सन्नी साव, सुरेश कश्यप तथा कन्हैया यादव से वाहन समेत 11-11 क्विं० चावल में भी एफआरके चावल पाये जाने पर पीडीएस का होने के संदेह के आधार पर जप्त किया गया है। उक्त सभी प्रकरणों को न्यायालय जिला दंडाधिकारी दुर्ग में प्रस्तुत किया गया है।

प्रकरणों में कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है तथा सभी मामलों में नियमानुसार सुनवाई की कार्यवाही की जा रही है। प्रकाशित समाचार में 4 से 7 फीसदी एफ.आर.के. चावल होना उल्लेखित है जो कि पूर्णतः तथ्यहीन है। पीडीएस के अंतर्गत बीपीएल चावल में एफ.आर.के. चावल 01 प्रतिशत होता है।

अतः यह कहना गलत है कि कलेक्टर कार्यालय में फाईल प्रस्तुत करने के पश्चात कार्यवाही ठप है। समाचार में उल्लेखित खाद्य नियंत्रक टी.एस.अत्री दुर्ग का कथन संबंधित द्वारा नहीं किया गया है। समाचार पत्र में प्रकाशित उक्त समाचार भ्रामक, सत्य से परे एवं आधारहीन है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button