ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
दुर्ग

जिला पंचायत सदस्य के लिए कुल 63 नामांकन प्राप्त, 12 जिला पंचायत सदस्यों के लिए 50 अभ्यर्थियों के नामांकन स्वीकृत

दुर्ग | त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन वर्ष 2024-25 में जिला दुर्ग अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य,

सरपंच एवं पंच पद के लिए नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया दिनांक 27 जनवरी 2025 से 03 फरवरी 2025 निर्धारित थी।

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य के लिए कुल 63 नाम निर्देशन आवेदन पत्र प्राप्त हुए। जिनकी संवीक्षा आज 04 फरवरी 2025 को रिटर्निंग अधिकारी बजरंग कुमार दुबे के द्वारा की गयी।

नाम निर्देशन की संवीक्षा के दौरान किसी अभ्यर्थी के द्वारा कोई आपत्ति प्राप्त नहीं हुई।

कुल 12 जिला पंचायत सदस्यों के लिए 50 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र स्वीकृत किये गये है। जिन अभ्यर्थियों के द्वारा 02 नाम निर्देशन पत्र जमा किया गया था,

उनके प्रथम नाम निर्देशन पत्र को स्वीकृति दी गई है। किसी भी अभ्यर्थी का नाम निर्देशन पत्र अस्वीकृत नहीं किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button