ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

दुर्ग जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के लिए कलेक्टर का महत्वपूर्ण निर्देश

दुर्ग। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सहायक रिटर्निंग अधिकारियों और सेक्टर अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की गई।

सुश्री चौधरी ने कहा कि मतदान केंद्रों पर रैम्प, छाया, कुर्सी-टेबल, शौचालय, लाईट और पंखे जैसी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। साथ ही, दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं के लिए व्हील चेयर और वालिंटियर्स की व्यवस्था भी की जाए।

कलेक्टर ने अधिकारियों से मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने और कोई भी कमी पाए जाने पर शीघ्र सुधारने की बात कही।

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि मतदान केंद्रों पर दीवार लेखन और साईन बोर्ड लगाए जाएं ताकि मतदाताओं को किसी भी प्रकार की जानकारी आसानी से मिल सके।

इसके अलावा, मतदान केंद्रों के पास राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों के कार्यालय 200 मीटर की दूरी पर होने चाहिए।

कलेक्टर ने सभी मतदान केंद्रों में एक रिजर्व ईव्हीएम मशीन रखने का निर्देश दिया और कहा कि किसी भी ईव्हीएम खराबी की शिकायत मिलने पर उसे तुरंत बदल दिया जाए।

साथ ही, अधिक मतदाताओं वाले मतदान केंद्रों में समय पर मतदान कराने के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

इस बैठक में एडीएम अरविंद एक्का, संयुक्त कलेक्टर हरवंश सिंह मिरी और जिले के अन्य रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी भी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button