ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
दुर्ग

कांग्रेस ने बागी प्रत्याशियों को 6 साल के लिए किया निष्कासित

दुर्ग: कांग्रेस पार्टी ने नगर निगम चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ बगावत करने वाले बागी नेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल ने बताया कि इन बागी प्रत्याशियों को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

निष्कासन की कार्रवाई उन नेताओं के खिलाफ की गई है जिन्होंने पार्टी की अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ा था। निष्कासित किए गए नेताओं में विभिन्न वार्डों से उम्मीदवार शामिल हैं|

जिनमें वार्ड 1 से हिमांशु सिन्हा, वार्ड 2 से लिखन साहू, अविनाश सपहा, अजय श्रीवास्तव, वार्ड 6 से मनीष यादव, वार्ड 7 से राजेश नायक, वार्ड 8 से अहमद हसन, वार्ड 11 से सतीश देवांगन, वार्ड 15 से पायल नेताम,

वार्ड 16 से मुकीम खान, वार्ड 19 से युवराज ठाकुर, वार्ड 20 से अमित देवांगन, वार्ड 23 से शीला मानिकपुरी, वार्ड 30 से खिलेश्वरी देवांगन, वार्ड 33 से दिलीप मिश्रा, अनिता मटियारा,

वार्ड 34 से प्रीति सुजाता साहू, वार्ड 38 से रामरतन जलतारे, वार्ड 42 से प्रकाश गीते, वार्ड 44 से बसंत खिलाड़ी, वार्ड 45 से दीपक चावड़ा, वार्ड 56 से ललित ढीमर और वार्ड 60 से कुसुम सेन शामिल हैं।

इस कार्रवाई के तहत कांग्रेस ने इन बागी नेताओं से पार्टी की अनुशासनहीनता को लेकर सख्त संदेश दिया है।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी की नीतियों और निर्णयों के खिलाफ बगावत करने वाले नेताओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और भविष्य में ऐसे नेताओं के खिलाफ और भी कठोर कदम उठाए जा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button