ब्रेकिंग
राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट
छत्तीसगढ़दुर्ग

थाना कुम्हारी पुलिस की कार्रवाई, अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़

दुर्ग | दुर्ग पुलिस के ऑपरेशन विश्वास के तहत थाना कुम्हारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से शराब परिवहन कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 13 दिसंबर 2025 को थाना कुम्हारी पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम लिमतरा शासकीय अस्पताल के पास एक मोटरसाइकिल में अवैध लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से शराब ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 07 BE 1264 को रोका।

पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम सुनील कुमार महतो, निवासी चरोदा बस्ती एवं सोनू देवांगन, निवासी हाउसिंग बोर्ड चरोदा बताए। तलाशी लेने पर उनके पास से एक प्लास्टिक बोरी में रखे 50 पौव्वा देशी शोले मसाला शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹4000 बताई गई, बरामद की गई।

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 244/25 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। आरोप सिद्ध पाए जाने पर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध शराब कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button