ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
भिलाई

भिलाई का सहायक यंत्री हुआ आनलाईन फ्रॉड का शिकार,बिना लेनदेन के कट गए 5 लाख शिकायत के बाद जांच में जुटी स्मृति नगर पुलिस

भिलाई। नगर के सीएसपीटीसीएल के सहायक यंत्री ऑनलाईन फ्राड के शिकार हो
गये। बिना लेन देन के उनके खाते से अचानक 5 लाख 29 रूयये कट गये। पहले
उनके मोबाइल पर ओटीपी आया और उसके बाद खाते से 5 लाख 29 रुपए की कटौती का
मैसेज आया।

पीडित ने तत्काल बैंक से संपर्क किया और इसकी जानकारी दी लेकिन बैंक ने जब कोइ कदम नही उठाया तो पीडित सहायक यंत्री ने स्मृति नगर पुलिस चौकी में इसकी शिकायत की। जिस पर स्मृति नगर पुलिस के द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए है। अनिल मैथ्यु सीएसपीटीसीएल जामुल में सहायक यंत्री के पद पर कार्यरत है।

प्लाट नं. 46 सड़क नं. 01 पुष्पक नगर, दुर्ग में रहते हैं। पत्नी  एलिजाबेथ के साथ संयुक्त खाता आईसीआईसीआई बैंक नेहरू नगर भिलाई मे है। 5 जनवरी 2025 को सहायक की यंत्री अनिल के मोबाइल पर शाम 4:00  बजे एक ओटीपी का मैसेज आया और मोबाईल में एक ओटीपी आया और अगले ही पल में खाते से पैसा किसी दूसरे खाते में ट्रांसफर
हो गया जो कि अनिल मैथ्यू द्वारा नहीं किया गया है।

सहायक यंत्री द्वारा तत्काल बैंक के कस्टमर  केयर से संपर्क किया और उन्हे संदिग्ध लेन देन के बारे में सूचित किया. परंतु अब तक कोई संतोसजनक समाधान प्राप्त नहीं हुआ
है। फिर उसके बाद पुन-आईसीआईसीआई बैंक से मैसेज आया। जिसमे हमारे खाता से
500029.50 का डेबिट इंटरनेट बैकिंग के माध्यम से होना दिखाया।

जिससे अनिल मैथ्यू को ऑनलाईन धोखाधडी होने की जानकारी हुई जिसकी शिकायत सहायक यंत्री ने ऑनलाईन 1930 में किया था। स्मृति नगर चौकी पुलिस के द्वारा अपराध धारा 66 डी आई टी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद् कर विवेचना मे लिया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button