ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
दुर्ग

वार्ड 31 की निर्दलीय प्रत्याशी नीता जैन ने रिटर्निंग ऑफिसर के खिलाफ सौंपा ज्ञापन

दुर्ग | दुर्ग के आपपुरा वार्ड 31 से निर्दलीय प्रत्याशी नीता जैन ने वार्ड के रिटर्निंग ऑफिसर के खिलाफ शिकायत करते हुए ज्ञापन सौंपा है।

उनका आरोप है कि मतदान केंद्र पर रिटर्निंग ऑफिसर ने मतदाताओं के हस्ताक्षर के बदले स्वयं के हस्ताक्षर रजिस्टर में किए, जो चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाता है।

नीता जैन ने आरोप लगाया कि रिटर्निंग ऑफिसर की यह कार्रवाई चुनाव नियमों का उल्लंघन है और मतदाताओं के अधिकारों का हनन करती है।

इसके साथ ही उन्होंने रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा किए गए हस्ताक्षर की कापी की मांग भी की है, ताकि इस मामले की पूरी सच्चाई सामने आ सके।

नीता जैन का कहना है कि चुनाव में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनी रहनी चाहिए, और ऐसे मामलों में चुनाव आयोग को सख्त कदम उठाना चाहिए।

फिलहाल, यह मामला प्रशासन के समक्ष पहुंच चुका है और इसकी जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button