ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

कलेक्टर ने लिया मतगणना स्थल पर तैयारी का जायजा

दुर्ग | नगरीय निकाय निर्वाचन-2025 अंतर्गत मतदान पश्चात् राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार मतगणना 15 फरवरी 2025 को संपन्न होगी। जिले में 07 नगरीय निकायों में आम निर्वाचन और 02 नगरीय निकायों में उप निर्वाचन संपन्न हुआ है।

मतगणना स्थल भारती विश्वविद्यालय पुलगांव में नगर निगम दुर्ग, भिलाई एवं रिसाली की मतगणना होगी। इसी प्रकार नगर पालिका कुम्हारी, अहिवारा, अमलेश्वर और नगर पंचायत पाटन, उतई, धमधा मुख्यालय में निर्धारित मतगणना स्थल पर मतगणना संपन्न होगी।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज पुलगांव (दुर्ग) स्थित भारती विश्वविद्यालय परिसर मतगणना स्थल में तैयारियों का जायजा लिया।

उन्होंने मतगणना हेतु नियुक्त अधिकारी/कर्मचारियों से रू-ब-रू चर्चा करते हुए कहा कि प्रशिक्षण के दौरान बताये जानकारी को ध्यान में रखते हुए वे कुशलतापूर्वक मतगणना का कार्य संपन्न करना सुनिश्चित करें। उक्त कार्य में मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए रिटर्निंग अधिकारी और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहेंगे।

उन्होंने सभी गणकों से सावधानी पूर्वक गणना कार्य करने के निर्देश दिये। कलेक्टर  चौधरी ने नगर निगम भिलाई एवं रिसाली के वार्ड उप निर्वाचन के मतगणना कक्षों का भी अवलोकन किया।

इस अवसर पर रिटर्निंग अधिकारी अरविन्द एक्का, सहायक कलेक्टर एम. भार्गव, नगर निगम दुर्ग के आयुक्त सुमित अग्रवाल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अपर कलेक्टर विजेन्द्र सिंह, एसडीएम हरवंश सिंह मिरी एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि नगर निगम दुर्ग के मतगणना हेतु वार्डवार 60 टेबल लगाये गये हैं। प्रत्येक टेबल में उस वार्ड में स्थापित सभी मतदान केन्द्रों की गणना होगी।

मतगणना सुबह 9.00 बजे प्रारंभ होगी। मतगणना कार्य में नियोजित किये गये गणना पर्यवेक्षक/गणना सहायक/रनर/रनर के प्रभारी अधिकारी/आर.ओ./ए.आर.ओ. के सहयोग में संलग्न अधिकारी/कर्मचारियों को प्रातः 8.00 बजे तक निर्धारित की गई टेबल में उपस्थिति सुनिश्चित करने कहा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button