ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़

डोंगरगढ़ के मां बम्लेश्वरी मंदिर की पहाड़ी पर लगी आग, दहशत में स्थानीय लोग

डोंगरगढ़। विश्व प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी मंदिर की पहाड़ी पर मंगलवार शाम अचानक आग लग गई। पहाड़ी के घने जंगलों में लगी आग से दूर-दूर तक धुआं फैल गया, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले पहाड़ी पर तेज चमक दिखाई दी, जिसके बाद वहां आग की लपटें उठती देखी गईं। आग इतनी विकराल है कि शहर के कई हिस्सों से साफ दिखाई दे रही है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का प्रयास जारी है। वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

प्रशासन ने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। मां बम्लेश्वरी मंदिर छत्तीसगढ़ का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, जहां हर साल हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button