छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें प्रदेशभर से बधाइयाँ मिल रही हैं। इसी क्रम में सीजी सुपरफास्ट न्यूज चैनल के संपादक सुरेश गुप्ता ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रेषित की हैं।



श्री गुप्ता ने अपने संदेश में कहा, “मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करता हूँ। मां चंडिका की कृपा उन्हें और अधिक शक्ति व सफलता प्रदान करें ताकि वे प्रदेश की जनता की सेवा करते रहें।



मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें सामाजिक सेवा कार्य, पूजन-अर्चन और जरूरतमंदों को सहायता प्रदान करने जैसी गतिविधियाँ शामिल रहीं।
