ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

भिलाई में महाशिवरात्रि पर सजे शिवालय, बाबा को जल चढ़ाने सुबह से लगी भक्तों की भीड़, रात से शुरू हुआ रुद्राभिषेक

दुर्ग/भिलाई। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर मंगलवार से ही मंदिरों में तैयारियां शुरू हो गईं। सभी शिवालयों को रंगीन लाइटों और फूलों से सजाया गया है। बुधवार सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए मंदिरों में पहुंचने लगी।

दुर्ग और भिलाई के प्रमुख शिव मंदिरों में हर साल की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं का उत्साह देखने को मिल रहा है। देव बलौदा प्राचीन शिव मंदिर, बैकुंठ धाम मंदिर, सेक्टर 7, 4 और 5 का शिव मंदिर, और शिवनाथ नदी तट पर भक्तों की भारी भीड़ महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पहुंची है। लोग सुबह से ही बाबा का जल चढ़ाने और पूजा अर्चना करने के लिए पहुंच रहे हैं।

कैंप 1 बैकुंठ धाम में स्थित विशाल शिव मंदिर में भक्तों का तांता लगा है। मंदिर के संचालक राजेंद्र अरोरा ने बताया कि वे हर साल महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर को पूरी तरह से सजाते हैं। इस बार भी मंदिर को रंगीन लाइटों से सजाया गया है और सुबह मंदिर को फूलों से सजाया जाएगा। खासतौर पर बाबा के दरबार को भव्य रूप से सजाया जाएगा। यहां भक्त बाबा भोलेनाथ (शिवलिंग) को दूध, दही, घी, इत्र और जल से जलाभिषेक कर सकेंगे।

महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर लगभग सभी शिवालयों में भजन कीर्तन और रुद्राभिषेक का आयोजन हो रहा है। कुरुद स्थित ढांचा भवन में शिव शक्तिधाम और दुर्गा मंदिर में भक्तों का जमावड़ा रहेगा। पंडित ऋषभ उपाध्याय ने बताया कि यहां सुबह से भजन कीर्तन का आयोजन होगा और रुद्राभिषेक का आयोजन भी किया जाएगा।

शाम को शिव शक्तिधाम में खिचड़ी का भंडारा और तालाब के दूसरी तरफ स्थित मां दुर्गा मंदिर में खीर, पूड़ी और सब्जी का प्रसाद भक्तों को बांटा जाएगा। महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व पर मंदिरों में भक्तों का उल्लास और श्रद्धा देखकर श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ से सुख-समृद्धि और शांति की कामना कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button