ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

पुलिस अधीक्षक दुर्ग ने अधिकारियों की बैठक में दिए अहम निर्देश: कानून व्यवस्था सुधारने और अपराधों पर नियंत्रण के लिए दिए निर्देश

दुर्ग । पुलिस अधीक्षक दुर्ग ने जिले के राजपत्रित अधिकारियों और थाना/चौकी प्रभारियों की बैठक आयोजित कर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। बैठक में हाल ही में संपन्न ग्राम पंचायत चुनाव की सफलता के लिए बधाई दी गई और आगामी होली, नवरात्रि व ईद जैसे त्यौहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए गए।

लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा – लंबित अपराध, शिकायतें और मर्ग मामलों की जांच पूरी कर जल्द निराकरण करने के निर्देश।
गिरफ्तारी अभियान तेज करने के आदेश – लंबित गिरफ्तारी/स्थायी वारंट की तामील और संपत्ति संबंधी फरार आरोपियों की तलाश के लिए विशेष प्रयास करने की हिदायत।

कर्मचारियों के लिए हेलमेट अनिवार्य – सभी पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।
त्यौहारों के दौरान सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश – होली, नवरात्रि और ईद के मद्देनजर सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया।

शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई – थाना/चौकी में आने वाले आवेदकों की शिकायतों को गंभीरता से लेने और यथासंभव शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश।

कानूनी कार्रवाई में तेजी – लघु अधिनियम व प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत अधिक से अधिक कार्रवाई करने का निर्देश।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर, ग्रामीण, यातायात), नगर पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक समेत जिले के सभी थाना व चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button