ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
छत्तीसगढ़

मोबाइल मेडिकल यूनिट (MMU) के डॉक्टर को ‘फर्जी डॉक्टर’ करार देने का सनसनीखेज मामला, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

धमतरी | धमतरी जिले के कुरुद और मगरलोड में कार्यरत मोबाइल मेडिकल यूनिट (MMU) में तैनात मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर वैभव सिन्हा को बदनाम करने की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

आरोप है कि MMU के एरिया प्रोजेक्ट मैनेजर अनुराग साहू ने जानबूझकर ओपीडी पर्ची (OPD Slip) में डॉक्टर वैभव सिन्हा के नाम के आगे ‘फर्जी डॉक्टर’ प्रिंट करवा दिया। इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है और मामले की गहरी जांच की जा रही है।

डॉक्टर वैभव सिन्हा ने इस गंभीर मामले को लेकर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर उचित कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ डॉक्टर फेडरेशन से भी न्याय की गुहार लगाई है।

डॉक्टर सिन्हा के मुताबिक, 3 मार्च को MMU-3 यूनिट में मरीजों को दी गई ओपीडी पर्ची में उनके नाम के आगे ‘फर्जी डॉक्टर’ लिखकर प्रिंट किया गया था, जिससे उनकी छवि पर गंभीर प्रभाव पड़ा है।

डॉक्टर सिन्हा ने बताया कि यह पूरा विवाद कुछ समय पहले छुट्टी को लेकर शुरू हुआ था। उन्होंने कहा कि छुट्टी के मुद्दे पर एरिया प्रोजेक्ट मैनेजर अनुराग साहू से बहस हुई थी, जिसके बाद दुर्भावनापूर्वक अनुराग साहू ने सॉफ्टवेयर प्रबंधन समिति के साथ मिलकर ओपीडी पर्ची में उनके नाम के आगे ‘फर्जी डॉक्टर’ लिखवा दिया।

इसके अलावा, डॉक्टर सिन्हा ने आरोप लगाया कि अनुराग साहू ने विवाद के दौरान उन पर दुर्व्यवहार का झूठा आरोप लगाते हुए MMU ग्रुप में उनके निष्कासन का संदेश भी फैलाया, जबकि नगर निगम ने इस संबंध में कोई स्पष्टीकरण नहीं मांगा है।

डॉक्टर ने की सख्त कार्रवाई की मांग
डॉक्टर वैभव सिन्हा ने कहा कि इस प्रकार की हरकत न केवल उनकी छवि को धूमिल करने की कोशिश है, बल्कि एक जिम्मेदार चिकित्सक की गरिमा को भी ठेस पहुंचाती है। उन्होंने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button