ब्रेकिंग
नागरिकों की शिकायते सुनने टोल फ्री नंबर 1800 233 0788 सेवा में डिप्टी कलेक्टर को सौंपा गया अतिरिक्त प्रभार अपर कलेक्टरों के मध्य कार्यों का विभाजन प्याऊ घर की सुविधा मिलने से लोगों को भीषण गर्मी में पेयजल उपलब्ध होता है,स्वयंसेवी संस्थाओं ने हमेशा... रास्ते में मोबाईल छीन कर भागने वाले को पकड़ने में दुर्ग पुलिस को मिली सफलता उपभोक्ताओं को न्याय दिलाने में उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के कार्य सराहनीय – अरुण साव मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने युवाओं के साथ किया आत्मीय संवाद श्रमिक कल्याण और ऊर्जा के क्षेत्र में विकास को लेकर राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव स... दुर्ग में दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवक की मौत, एक की लाश नदी में मिली, दूसरा तालाब में डूबा न्यायमूर्ति अभय मनोहर स्प्रे, अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट ऑन रोड सेफ्टी के द्वारा आज दिनांक को दुर्ग जिले ...
दुर्ग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निगम महिला कर्मचारियों का किया सम्मान

दुर्ग| आज नगर पालिक निगम विवेकानंद सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज सेवी  रजनी बघेल,अध्यक्षता महापौर  अलका बाघमार, विशिष्ट अतिथि  गौरी कौशिक ने कार्यक्रम का शैल चित्र माँ सरस्वती व छत्तीसगढ़ महतरी में माल्यर्पण व दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया किया।

कार्यक्रम में मनीष मेहदी ग्रुप द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।महापौर  अलका बाघमार ने मुख्य अतिथि व सभी विशिष्ट अतिथियो को समी का पौधा देकर सम्मान किया।

शहर महापौर के द्वारा अपने अपने क्षेत्र में विशिष्ट पहचान रखने वाली महिलाओं का महिला दिवस के अवसर पर समी का पौधा उपहार स्वरूप देकर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान निगम एवं शहरी आजीविका मिशन महिला कर्मचारियों का समाजसेवी  रजनी बघेल,महापौर  अलका बाघमार, समाज सेवी  गौरी कौशिक ने बारी बारी महिलाओं के पास जाकर कर्मचारी महिलाओं को उपहार देकर सम्मानित कर महिला दिवस की हार्दिक बधाईयां दी।कार्यक्रम में शहरी आजीविका मिशन द्वारा जागरूक हेतु आयुष्मान भारत व स्वच्छता को लेकर बेहतर नाटक प्रदर्शन किया।

महापौर  अलका बाघमार ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला अधिकारी/ कर्मचारियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम के अवसर पर नगर निगम द्वारस शहर क्षेत्र के 22 महिला पार्षदो को उपहार देकर सम्मान किया गया।

महापौर  अलका बाघमार ने कहा कि नगर निगम की सभी महिला अधिकारी एवं कर्मचारी दुर्ग शहर को सुन्दर, सुव्यवस्थित,विकसित बनाने मजबूती के साथ संकल्प लेकर कार्य करें।महापौर  अलका बाघमर ने कहा हौसलों को उड़ान देना है तो बेटियों को करें शिक्षित।

उन्होंने कहा महिला दिवस पर देश की महिलाओं को संदेश देते हुए एक नारी अगर कुछ ठान ले तो उसे पूरा करके ही दम लेती है। चाहे परिस्थितियां कितनी ही विपरीत क्यों ना हो।

समाज सेवी  रजनी बघेल ने कहा शक्ति, समृद्धि और समर्पण का प्रतीक है ‘नारी।पूरे विश्व में आठ मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। भारतीय संस्कृति में नारी को बहुत महत्व दिया जाता है।

समाज सेवी  गौरी कौशिक ने कहा महिलाओं के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए 8 मार्च को संपूर्ण विश्व में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। किसी भी देश की प्रगति के लिए जरूरी है उस देश की आर्थिक, राजनितिक और सामाजिक क्षेत्रो में महिलाओ की भूमिकाएं बिना महिलाओं के योगदान के कोई भी देश प्रगति नहीं कर सकता।

कार्यक्रम में एडिशनल एस.पी. ऋचा मिश्रा,डॉ. हंसा शुक्ला डॉ सावंत, डॉ मानशी गुलाटी,पूजा जैन,सुश्रीपायल जैन।  संचेती ने अतिथि के रूप में संबोधित किया।इस दौरान महिला पार्षद  लीना दिनेश देवांगन  ललिता ठाकुर   सुरुचि उमरे, रंजीता प्रमोद पाटिल,  सावित्री देवी दमाहे,  विद्यावती सिंह,  पायल अनुप पाटिल, मनीषा सोनी, ममता ओमकार सेन,  बबीता गुड्डू यादव,

हर्षिका संभव जैन, शशि बाई साहू  प्रतिभा सुरेश गुप्ता, सरिता विनोद चंद्राकर  रुबीना हमीद खोखर, लोकेश्वरी ठाकुर, रेखा बंजारे,  सविता साहू, हिरौदी चंदानिया, रेशम सोनकर, नीरा खिचरिया के अलावा गायत्री वर्मा,जयश्री राजपूत,बानी सोनी, मौजूद रही|

कार्यक्रम में नोडल अधिकारी व उपायुक्त मोहन्द्र साहू कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम,कार्यक्रम का मंच संचालन ममता धुर्वे,प्राची ठक्कर एवं सहायक अभियंता गिरीश दीवान ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button