ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
रायपुर

ईडी की कार्रवाई के विरोध में छत्तीसगढ़ विधानसभा में कांग्रेस विधायकों का बहिष्कार, भिलाई में प्रदर्शन की तैयारी

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस विधायकों ने सोमवार को सदन की कार्यवाही का बहिष्कार कर दिया। सभी कांग्रेस विधायक भिलाई के लिए रवाना हो गए हैं, जहां वे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

कांग्रेस के विधायक और नेता इस कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताते हुए विरोध दर्ज करा रहे हैं। उनका कहना है कि ईडी की छापेमारी एक सुनियोजित राजनीतिक साजिश का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य विपक्ष की आवाज को दबाना है। कांग्रेस पार्टी ने इस कार्रवाई को बदले की राजनीति और लोकतंत्र की हत्या करार दिया है।

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि ईडी और अन्य केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक लाभ के लिए किया जा रहा है, और यह पूरे प्रदेश के लोकतांत्रिक ढांचे पर हमला है। अब देखना यह होगा कि यह विरोध प्रदर्शन छत्तीसगढ़ में राजनीतिक माहौल को किस दिशा में मोड़ता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button