ब्रेकिंग
आंगनबाड़ी केन्द्रों में ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम : पोषण, शिक्षा और जनभागीदारी का राज्यव्यापी अभियान मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने की सौजन्य मुलाकात स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा परिसर में तीन दिवसीय स्... हवाई कनेक्टिविटी मजबूत: रीवा-रायपुर डायरेक्ट फ्लाइट की शुरुआत आज से स्व-सहायता समूह से बदली जिंदगी, डेयरी और खेती से ‘लखपति दीदी’ बनीं माधुरी जंघेल जल दिवस पर जागरूकता अभियान को लेकर निगम में मंथन, जलकार्य समिति की अहम बैठक संपन्न अवैध कबाड़ कारोबार पर दुर्ग पुलिस की संयुक्त कार्रवाई अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
दुर्ग

फर्जी नंबर प्लेट की बस पर पुलिस का शिकंजा, कारोबारी के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

दुर्ग। जिले में एक ही नंबर प्लेट से दो बस चलाने के मामला सामने आया है। ये बस हीरा सिंह जाट की हैं, जो हीरा बस सर्विस के नाम से चल रही थीं। जामुल पुलिस ने फर्जी नंबर लगी बस को जब्त कर संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हीरा सिंह जाट डोंगरगांव का रहने वाला है। भिलाई में एसीसी चौक के पास भी इसका अपना हीरा ट्रांसपोर्ट नाम से ऑफिस है।

हीरा जाट अपनी बसों का फिटनेट और टैक्स समय पर नहीं भरता है। इसको बचाने के लिए उसने एक नंबर की कई नंबर प्लेट बना ली और उसे एक से अधिक बसों में लगाकर चला रहा था।

जामुल थाना प्रभारी कपिल देव पाण्डेय को इसकी जानकारी मिली थी। वो खुद अपनी टीम के साथ बेरला रोड मुंगेरा के ठेंगाभाठ पहुंचे और वहां ड्राइवर के घर से 40 सीटर बर को जब्त करके जामुल थाने लाया गया।

ड्राइवर को थाने में लाकर पूछताछ की जा रही है। उसने एक नंबर प्लेट दो बस में लगाने की बात को कबूल कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button