ब्रेकिंग
पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह
दुर्ग

दुर्ग जिले में भाजपा विधायकों की कार आपस में टकराई, हादसे में कोई हताहत नहीं

दुर्ग | दुर्ग जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां भाजपा के दो विधायकों की कार आपस में टकरा गई। यह घटना उस समय हुई जब विधायक ललित चंद्राकर और डोमन लाल कोर्सेवाड़ा स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के काफिले में शामिल थे। हालांकि, इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आज दुर्ग जिले के दौरे पर थे, जहां वे विभिन्न अस्पतालों का निरीक्षण कर रहे थे। उनके काफिले में दुर्ग ग्रामीण विधायक MLA ललित चंद्राकर और अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा की गाड़ियां भी चल रही थीं। इसी दौरान दोनों विधायकों की गाड़ियां आपस में भिड़ गईं। इस घटना के बाद पूर्व विधायक सांवला राम डाहरे की गाड़ी के साथ भी ऐसा ही एक हादसा हुआ था।

हालांकि, इस हादसे में किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है और सभी विधायक सुरक्षित हैं।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस दौरे की शुरुआत दुर्ग के जिला अस्पताल से की। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया और संतोष व्यक्त किया कि पहले के मुकाबले अस्पताल की स्थिति में सुधार हुआ है। मरीजों से बातचीत करते हुए मंत्री ने पाया कि अधिकांश मरीज अस्पताल की सुविधाओं से संतुष्ट हैं, हालांकि कुछ खामियों पर उन्होंने नाराजगी भी व्यक्त की।

मंत्री ने स्वीकार किया कि अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी एक बड़ी समस्या है, जिसे हल करने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि सुपेला में जल्द ही 100 बिस्तरों का नया अस्पताल खोला जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा, उन्होंने आयुष्मान योजना के तहत 70 प्रतिशत लोगों को लाभ पहुंचाने की प्रतिबद्धता भी जताई।

स्वास्थ्य मंत्री ने जनता की शिकायतों को गंभीरता से लिया और अस्पतालों की अन्य जरूरतों का समाधान जल्द करने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button