ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
दुर्ग

दुर्ग जनपद पंचायत कार्यालय में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह, जनकल्याण के लिए समर्पित रहने का लिया संकल्प

दुर्ग | दुर्ग जनपद पंचायत कार्यालय में आयोजित नवनिर्वाचित जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यगणों के शपथ ग्रहण समारोह में प्रमुख राजनीतिक एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। इस समारोह में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाडा, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक, पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू, दुर्ग जिला प्रभारी राजीव अग्रवाल, पूर्व केंद्रीय बैंक अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन सहित अन्य गणमान्य अतिथि सम्मिलित हुए।

समारोह का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र पर पूजा-अर्चना कर किया गया, और सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को उनके नवीन दायित्व हेतु हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने सभी नवनिर्वाचित जनपद पंचायत अध्यक्ष और सदस्यगणों को बधाई देते हुए जनकल्याण के लिए काम करने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास और आशीर्वाद से नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों का यह नया सफर अपने कार्य क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के प्रति समर्पित रहेगा।

विधायक चंद्राकर ने सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों से समाज हित के कार्यों को गति देने और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प लिया। उन्होंने यह भी कहा कि जनपद पंचायत दुर्ग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और क्षेत्र की प्रगति में एक नया आयाम जोड़ने का कार्य निश्चित रूप से किया जाएगा।

समारोह में नवनिर्वाचित जनपद पंचायत अध्यक्ष कुलेश्वरी सुखदेव देवांगन, उपाध्यक्ष श्री राकेश हिरवानी, और अन्य सभी नवनिर्वाचित जनपद सदस्यगण, दुर्ग जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन शर्मा, जिला पंचायत सदस्य श्रद्धा साहू, प्रिया साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष गिरेश साहू, अंजोरा मंडल अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, उतई मंडल अध्यक्ष शीतला ठाकुर, रिसाली मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, मरोदा पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू राकेश जंघेल, और भाजपा कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या भी उपस्थित रही।

इस आयोजन में दुर्ग जनपद पंचायत सीईओ रूपेश पाण्डे और जिला पंचायत सीईओ बजरंग दुबे समेत अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button