ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

अवतार मरकाम हत्याकांड: फरार आरोपी दीपक ठाकुर पर ईनाम घोषित

दुर्ग | जिले के बहुचर्चित अवतार मरकाम हत्याकांड में फरार आरोपी दीपक ठाकुर के बारे में पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि अगर कोई व्यक्ति दीपक ठाकुर के बारे में जानकारी देता है और उसकी गिरफ्तारी में मदद करता है, तो उसे दस हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।

यह हत्याकांड 28 फरवरी की रात करीब 10 बजे हुआ था। इस मामले में कुल पांच आरोपियों का नाम सामने आया था, जिनमें से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि दीपक ठाकुर अभी भी फरार है। पुलिस प्रशासन लगातार उसकी तलाश कर रहा है।

जिला पुलिस अधीक्षक ने आम जनता से अपील की है कि अगर किसी को दीपक ठाकुर के बारे में कोई सूचना मिले तो वह उसे तुरंत निम्नलिखित अधिकारियों के पास सूचित कर सकते हैं:

  • अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर जिला दुर्ग, सुखनंदन राठौर – 94791 92003
  • नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग, चिराग जैन – 94791 92006
  • अप पुलिस अधीक्षक अपराध, अजय सिंह – 94791 92017
  • थाना प्रभारी पुलगांव निरीक्षक पुष्पेंद्र भट्ट – 94791 92021
  • चौकी प्रभारी जेवरा सिरसा उपनिरीक्षक पुरुषोत्तम कुर्रे – 94791 92061

इस सूचना के जरिए पुलिस ने समुदाय से सहयोग की अपील की है, जिससे आरोपी की गिरफ्तारी संभव हो सके।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button