ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
भिलाई

महादेव पैनल चलाने का आरोप: खाते से पैसे निकालने के विवाद में पार्षद मन्नान और सटोरिए ने कमरे में बंद कर युवक को पीटा, छावनी थाना में अपराध दर्ज

भिलाई | छावनी पुलिस ने बुधवार रात ठेका श्रमिक उत्तम सिंह की शिकायत पर पार्षद मन्नान खान, मुबीन और जोहेब के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। उत्तम सिंह ने आरोप लगाया कि उसने सटोरिए सद्दाम को अपना बैंक खाता ऑपरेट करने के लिए दिया था, और इसी लेन-देन को लेकर पार्षद मन्नान खान और उसके साथियों से विवाद हो गया, जिसके बाद मारपीट की घटना घटी।

उत्तम ने पुलिस को बताया कि उसने पैसों की जरूरत पड़ने पर अपने बैंक खाते से 10,000 रुपये निकाले थे। इस पर विवाद हुआ, और मन्नान खान, मुबीन और जोहेब ने उसे पीटा। उत्तम के बयान के आधार पर सटोरिए सद्दाम को भी आरोपी बनाया गया है, क्योंकि उस पर शक जताया जा रहा है कि वह इस खाते का इस्तेमाल संदिग्ध गतिविधियों के लिए कर रहा था। पुलिस ने खाते की डिटेल मंगवाई है।

इस मामले में नगर पालिक निगम के कांग्रेस पार्षद और उप-सभापति मन्नान खान पर महादेव सट्टा पैनल चलाने का आरोप भी लगाया गया है। उत्तम सिंह उर्फ बॉबी ने दावा किया कि मन्नान और उसके भाई महादेव सट्टा पैनल चलाते हैं। बॉबी ने यह भी बताया कि मन्नान ने दो महीने पहले उससे उसका बैंक खाता मांगा था, और आरोप लगाया कि उनके खाते में महादेव सट्टा के पैसे जमा होते थे।

मन्नान खान ने इन आरोपों को गलत और बेबुनियाद बताते हुए कहा कि बॉबी नशे में था और उसके भाई को चाकू से धमकी दी थी, जिसके कारण दोनों के बीच विवाद हुआ। मन्नान ने महादेव सट्टा पैनल से अपने किसी भी नाते को नकारा किया है और इसे निराधार बताया है।

इस मारपीट की घटना के बाद छावनी थाना प्रभारी ने बताया कि उत्तम सिंह को सिर, हाथ और पसली में अंदरूनी चोटें आई हैं। पुलिस ने पार्षद मन्नान और उसके साथियों के खिलाफ धारा 115, 296 और 3(5) के तहत केस दर्ज किया है और मामले की जांच जारी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button