ब्रेकिंग
प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्...
दुर्ग

अपने धर्म रक्षा के प्रति सच्चा सेवक बने,गजेंद्र यादव श्रद्धालुओं से मुलाकात कर जन्मोत्सव की दी बधाई

दुर्ग। हनुमान जयंती शहरवासियों ने पूरे उत्साह से मनाया। इस दौरान शहर के लोग हनुमान जी की भक्ति में लीन रहे,  हनुमान जयंती के अवसर पर शहर के मंदिरो में आयोजित हवन पूजन कार्यक्रमों में विधायक गजेंद्र यादव भी शामिल हुए|

इस दौरान वे हनुमान जी को चोला चढ़ाकर महाआरती में शामिल हुए, उन्होंने  हनुमान जयंती की शुभकामनायें देते हुए शहरवासियों के सुख समृद्धि की कामना की। जय श्री राम और हनुमान जी के जयकारे के साथ भक्ति गीतों पर झूमते युवाओ की टोली से शहर का माहौल सराबोर रहा।

विधायक गजेंद्र यादव ने कहा की अब लोग अपने धर्म को लेकर जागरूक होने लगे है। हम अपने धर्म की रक्षा करेंगे, तभी धर्म हमारी रक्षा करेगा। उन्होंने सभी को हनुमान जी की तरह अपने धर्म की रक्षा के प्रति सच्चे सेवक बनने का आव्हान किये।

जब पूरी श्रद्धा से भक्त भगवान हनुमान के जन्म का उत्सव मनाते हैं, उनको चोला चढ़ाते हैं, हनुमान चालीसा पढ़ते हैं और संकटमोचन से अपने जीवन के दुख-दर्द दूर करने की प्रार्थना करते हैं तो निश्चित ही हनुमान जी सबका संकट दूर करते है।

विधायक गजेंद्र आज सुबह 3 बजे सेक्टर 09 स्थित हनुमान मंदिर पहुँचे और पवनसुत हनुमान जी की पूजा अर्चना कर सभी जनमानस के सुख समृद्धि की कामना किये इस दौरान मंदिर में दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं का अभिवादन कर जन्मोत्सव की शुभकामनायें दिए, इसके अलावा शहर के विभिन्न मंदिरों में पहुँचे और मंदिर समितियों के साथ पूजा पाठ और भोग भंडारा में शामिल हुए। आयोजक समिति द्वारा भगवा फेंटा से उनका सम्मान भी किये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button