ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा सडक में बाधा उत्पन्न करने वाले पर निरंतर की जा रही है कार्यवाही

दुर्ग  | कल दिनांक 26 अप्रैल को यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा दुर्ग इंदिरा मार्केट क्षेत्र में पटेल चौक से फरिस्ता कॉप्लेक्स तक नो पार्किग में खडी दो पाहिया वाहनों को क्रेन से उठाकर यातायात कार्यालय दुर्ग जोन लाया गया एवं 04 पहिया वाहन पर लॉक लगाने की कार्यवाही की गई सभी वाहन चालको का मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही कर भविष्य में इस प्रकार वाहन न खडा करने हेतु समझाईस दी गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) द्वारा इंदिरा मार्केट के व्यापारियों से चर्चा कर इन्हे भी समझाईस दी गई की इस प्रकार सडक पर सामग्री रखकर व्यापार न करें इससे यातायात बाधित होता है और जाम की समस्या उत्पन्न होती है।

यातायात पुलिस दुर्ग को जुनवानी के खमरिया मार्ग पर सड़क किनारे खाली जगह पर 10- 15 मॉडिफाइड चार पहिया वाहन खड़े होने की जिसका संचालन वाहन स्वामी द्वारा अलग-अलग कार्यों पर किया जाता है मिले शिकायत के आधार पर यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा 20 वाहनों के कागजात की जांच की जा रही हैँ।

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा जिले के प्रमुख मार्गो पर लगातार विगत 04 दिनो से सायं 06.00 बजे से देर रात तक शराब पीकर वाहन चलाने वालो की एवं लापरवाह वाहन चालकों पर कार्यवाही की जा रही है जिसमें कल दिनांक को 14 नशे के हालत में वाहन चलाने वाले चालको के वाहन जप्त कर अग्रिम कार्यवाही हेतु न्यायालय भेजा गया विगत 04 दिनो में कुल-27 वाहन चालको को न्यायालय पेश किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button