ब्रेकिंग
4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान
दुर्ग

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा ऑपरेशन सुरक्षा अभियान के तहत विगत 27 दिनों में 103 शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले चालकों पर की गई कार्रवाई

दुर्ग | यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा लगातार सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण में से एक रात्रि के समय शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले चालकों पर कार्यवाही करने हेतु ऑपरेशन सुरक्षा अभियान के तहत प्रतिदिन शाम 6:00 से देर रात तक जिले के प्रमुख मार्गों पर अलग-अलग चेकिंग पॉइंट बनकर वाहन चेकिंग की जा रही है|

जिसमें वहां से गुजरने वाले संदिग्ध वाहन चालकों एवं नशे में प्रतीत होने वाले वाहन चालकों को ब्रिथ एनालाइजर मशीन से चेक किया जा रहा है यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा 27 दिनों में ऐसे कुल 103 वाहन चालकों के वाहन जप्त कर अग्रिम कार्यवाही हेतु न्यायालय प्रस्तुत किया गया।

न्यायालय द्वारा प्रत्येक वाहन चालकों पर ₹10,000 अर्थदंड से दंडित करते हुए कुल 10 लाख 30 हजार रुपये समंस शुल्क वसूल किया गया, साथ ही सभी वाहन चालकों के लाइसेंस सस्पेंड करने हेतु परिवहन विभाग को भी भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button