ब्रेकिंग
ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका सुंदरी गांव में आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 19.62 बल्क लीटर देशी शराब जब्त निर्माणाधीन पानी टंकी का शिक्षक नगर का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर... नो-एंट्री का उल्लंघन करने वाले भारी वाहनों पर यातायात पुलिस की सख्त कार्यवाही दुर्ग जिला ठेठवार यादव समाज का सम्पन्न हुवा रंग पंचमी होली मिलन का आयोजन नो-एंट्री का उल्लंघन करने वाले भारी वाहनों पर यातायात पुलिस की सख्त कार्यवाही अग्निवीर भर्ती अभियान के लिए कलेक्टर आकाश छिकारा ने दिया कैरियर मार्गदर्शन अवैध शिकार के खिलाफ वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, सात आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग

दुर्ग में नए SSP विजय अग्रवाल का एक्शन मोड — लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई, कई थानेदारों के तबादले

दुर्ग | दुर्ग जिले के नव नियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) विजय अग्रवाल ने पदभार संभालते ही लापरवाह पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त रवैया अपनाया है। पहले ही गांजा चोरी के मामले में निलंबित कॉन्स्टेबल को बर्खास्त करने के बाद, अब उन्होंने जुआ प्रकरण में लापरवाही बरतने पर थाना प्रभारी महेश ध्रुव को लाइन अटैच कर दिया है। महेश ध्रुव पुरानी भिलाई थाना प्रभारी के पद पर पदस्थ थे।

इसके साथ ही SSP विजय अग्रवाल ने चार निरीक्षक और दो उप निरीक्षकों के तबादले का आदेश भी जारी किया है, जिससे जिले में पुलिस महकमे में हलचल मच गई है।

  • अम्बर सिंह भारद्वाज – खुर्सीपार से स्थानांतरित होकर पुरानी भिलाई थाना प्रभारी बने।
  • मोनिका पाण्डेय – पुलिस लाइन से स्थानांतरित होकर छावनी थाना प्रभारी बनीं।
  • प्रमोद रूसिया – पुलिस लाइन से स्थानांतरित होकर प्रभारी सायबर सेल नियुक्त।
  • वंदिता पानिकर – विशेष शाखा से स्थानांतरित होकर खुर्सीपार थाना प्रभारी बनीं।
  • चेतन चंद्राकर – छावनी से पुलिस लाइन में स्थानांतरित।
  • महेश्वर लाल देवांगन – पदमनाभपुर थाना से स्थानांतरित होकर प्रभारी जिला विशेष शाखा बने।
  • SSP ने पुलिसिंग में अनुशासन और जवाबदेही लाने का संकेत दिया।
  • लगातार दो बड़ी कार्रवाइयों से पुलिस विभाग में सक्रियता बढ़ी।
  • आमजन में अपराध नियंत्रण को लेकर प्रशासन की गंभीरता का संकेत।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button