ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
रायपुर

नगर पंचायत के प्रभारी सीएमओ निलंबित, कार्य में लापरवाही पड़ी भारी

रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने कड़ा रुख अपनाते हुए दुर्ग जिले की भिंभौरी नगर पंचायत के प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) श्रीनिवास द्विवेदी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई उनके द्वारा विभागीय कार्यों में गंभीर रूप से रूचि न लेने और लापरवाही बरतने के चलते की गई है।

विभागीय क्षेत्रीय संयुक्त संचालक, दुर्ग कार्यालय से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर निलंबन की यह कार्रवाई की गई। रिपोर्ट में प्रभारी अधिकारी के कार्य निष्पादन में लगातार अनियमितता और उदासीनता की बात सामने आई थी, जिसे शासन ने गंभीरता से लिया।

निलंबन अवधि में दुर्ग होगा मुख्यालय
निलंबन अवधि के दौरान श्री द्विवेदी का मुख्यालय नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के क्षेत्रीय संयुक्त संचालक कार्यालय, दुर्ग में नियत किया गया है। नियमानुसार उन्हें इस अवधि में जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।

प्रशासनिक सख्ती का संकेत
इस कार्रवाई से यह स्पष्ट होता है कि नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग कार्यशैली में लापरवाही को लेकर अब कोई समझौता नहीं करेगा। विभागीय सूत्रों की मानें तो ऐसी लापरवाही बरतने वाले अन्य अधिकारियों पर भी जल्द कार्रवाई हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button