ब्रेकिंग
हवाई कनेक्टिविटी मजबूत: रीवा-रायपुर डायरेक्ट फ्लाइट की शुरुआत आज से स्व-सहायता समूह से बदली जिंदगी, डेयरी और खेती से ‘लखपति दीदी’ बनीं माधुरी जंघेल जल दिवस पर जागरूकता अभियान को लेकर निगम में मंथन, जलकार्य समिति की अहम बैठक संपन्न अवैध कबाड़ कारोबार पर दुर्ग पुलिस की संयुक्त कार्रवाई अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम
दुर्ग

इंदिरा मार्केट वार्ड 30 में चला महासफाई अभियान

दुर्ग | नगर निगम द्वारा चलाये जा रहे महासफाई अभियान के तहत आज वार्ड क्रमांक 30 इंदिरा मार्केट क्षेत्र वार्ड में चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत आज स्वयं महापौर अलका बाघमार ने क्षेत्र की नाली की सफाई कराई।

ईस नाली की विगत महीनों से सफाई नहीं कराई गई। महापौर श्रीमती बाघमार ने सभापति श्याम शर्मा एवं अपनी एमआईसी टीम व पार्षदों के साथ पूरे वार्ड 30 क्षेत्र का भ्रमण कर वार्ड की नाले नालियों की तल्ले से सफाई कराने के निर्देश अधिकारियों को दिये।

वार्ड में आज महापौर ने सभापति एवं वार्ड पार्षद श्याम शर्मा के संग जलाराम दुकान स्टेशन रोड के आस पास नाली स्लैप को हटावाकर सफाई करवाया गया।इसके बाद महापौर ने मोती पारा,मान होटल से शारदा टाकीज गली क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए महा सफाई करवाया।

उन्होंने सभापति के साथ प्रेस कम्प्लेक्स के गरीब मटका वालो को व्यवस्थित ढंग से पीछे रिक्त जगहों पर लगवाने की बात कही।उन्होंने कहा कि समझाइस को समझे कब्जाधारी,नोटिस के बाद भी नही हटा तो निगम करेगी कार्रवाही।

महापौर ने नाली सफाई कार्य में बाधित स्लेब के 24 घंटे के भीतर हटाने के निर्देश देते हुए उनके साथ सभापति व वार्ड पार्षद श्याम शर्मा,देवनारायण चन्द्राकर, प्रभारीगण नीलेश अग्रवाल, नरेन्द्र बंजारे,शेखर चंद्राकर,

ज्ञानेश्वर ताम्रकार, हर्षिका संभव जैन,पार्षद संजय अग्रवाल,गोविंद्र देवांगन, मनोज सोनी भी थे। इस दौरान नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेन्द्र मिश्रा, उपअभियंता विनोद मांझी,सहायक स्वास्थ्य अधिकारी पंकज चंद्रवंशी कर्मशाला अधिकारी शोएब अहमद, विनीत वर्मा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button