ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
भिलाई

शादी से पहले दुल्हन ने की आत्महत्या, खुशियों से भरा घर में पल में छाया मातम

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई से एक बेहद चौंकाने वाली और हृदयविदारक खबर सामने आई है, जहां शादी से कुछ ही घंटे पहले एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह दर्दनाक घटना भिलाई के एक लॉज की है, जहां शादी की तैयारियों के बीच अचानक मातम छा गया।

जानकारी के अनुसार, युवती की शादी आज शाम को होनी थी और उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से परिजन विवाह के लिए भिलाई पहुंचे थे। परिजन दो दिन पहले ही एक लॉज में ठहरे थे और शादी की तैयारियों में जुटे थे। सुबह जब दुल्हन को तैयार करने के लिए उसके कमरे में गए, तो वह वहां नहीं मिली। तलाश के दौरान लॉज के बाथरूम का दरवाजा खटखटाया गया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। संदेह होने पर दरवाजा तोड़ा गया तो युवती का शव फंदे से लटका मिला।

घटना की जानकारी मिलते ही मोहन नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्रारंभिक जांच में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन पुलिस ने मोबाइल फोन और अन्य निजी सामान जब्त कर लिया है। कॉल डिटेल्स और मोबाइल डेटा के जरिए आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

परिजनों के अनुसार, युवती पूरी तरह सामान्य और खुश नजर आ रही थी। किसी मानसिक तनाव या परेशानी के संकेत नहीं थे। इस घटना से शादी की खुशी मातम में बदल गई और परिवार समेत आसपास के लोग गहरे सदमे में हैं।

पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button