भिलाई
दुर्ग जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 50 पुलिस कर्मियों का तबादला

भिलाई। दुर्ग जिले में 50 पुलिस कर्मियों का तबादला किया गया है। एसएसपी विजय अग्रवाल ने दो निरीक्षकों, तीन उपनिरीक्षक व पांच प्रधान आरक्षकों सहित 40 आरक्षकों को इधर से उधर किया है। इस संबंध में सोमवार को एसएसपी विजय अग्रवाल ने आदेश जारी कर दिया है।
















