ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने वाले शिक्षक को कोर्ट ने सुनाई सजा

दुर्ग। ट्यूशन पढ़ने आई दो बालिका के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकत करने वाले आरोपी शिक्षक को कोर्ट ने सजा दी है।अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ एफटीसी अनीश दुबे की कोर्ट ने आरोपी कमल जीत सिंह छाबड़ा को धारा 354 (क), 342, 376(3) के तहत दो बार 20 वर्ष सश्रम कारावास, पाक्सो एक्ट की धारा 10 (दो बार) के तहत 1 वर्ष सश्रम कारावास तथा धारा 4 के तहत (दो बार)एक वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक श्रीमती रूप वर्षा दिल्लीवार ने पैरवी की थी।

आरोपी कमलजीत सिंह छाबड़ा 57 वर्ष निवासी वैशाली नगर अपने घर के ऊपरी कमरे में ट्यूशन क्लास चलाता था,जहां पर कई बालक बालिका ट्यूशन पढ़ने के लिए आती थी। 12 फरवरी 2022 की सुबह 9:00 बजे लगभग 16 वर्षीय दो पीड़िता बालिका ट्यूशन पढ़ने आरोपी के मकान के ऊपरी कमरे में बने कोचिंग सेंटर में पहुंची।

इस दौरान आरोपी कमलजीत भी वहां पहुंचा। दोनों को अकेला देख आरोपी ने उनके साथ छेड़छाड़ करते हुए एवं अश्लील हरकत की। जब दोनों ही बालिका ने उनके साथ ऐसा करने से मना किया तो आरोपी ने कहा कि वह उनके साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाएगा बस ऊपरी छेड़छाड़ करेगा।

यह कहकर उनके साथ लगातार छेड़छाड़ करता रहा और अश्लील बातें करते रहा। इसी दौरान ट्यूशन पढ़ने वाले अन्य बच्चे आने लगे तो आरोपी ने उन्हें छोड़ दिया था। विशेष लोक अभियोजक रूप वर्षा दिल्लीवार ने बताया कि दोनों बालिकाओं ने घर पहुंच कर इसकी जानकारी अपने परिवार वालों को दी थी। परिवार वालों ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button