ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
दुर्ग

चाकू की नोंक पर मोबाइल लूटने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, एक अपचारी बालक भी पकड़ाया

दुर्ग |  थाना सुपेला क्षेत्र में दिनदहाड़े चाकू की नोंक पर मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर आरोपी जसवंत सिंह उर्फ गोरु और एक अपचारी बालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने मिलकर देवराज साहू नामक युवक से मारपीट कर उसका मोबाइल फोन लूट लिया था।

पीड़ित देवराज साहू ने बताया कि घटना 1 जून की है, जब वह अपने मोटरसाइकिल से रायपुर जा रहा था। सुपेला स्थित मौर्या टॉकीज चौक के पास वाहन का पेट्रोल खत्म होने पर वह रुका था। तभी दो युवक आए और हाथ-मुक्के से हमला करते हुए उसका मोबाइल फोन (Redmi कंपनी का, कीमत ₹10,000) लूटकर फरार हो गए। आरोपियों में से एक ने चाकू दिखाकर धमकाया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया और लूटा गया मोबाइल एवं वारदात में प्रयुक्त चाकू पुलिस ने बरामद कर लिया है। मुख्य आरोपी जसवंत सिंह उर्फ गोरु के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, वहीं अपचारी बालक के खिलाफ पृथक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक विजय यादव, सहायक उप निरीक्षक मोतिलाल खुरसे, आरक्षक योगेन्द्र बिलौने, सुर्या सिंह व दुर्गेश राजपूत की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button