सेवा, समर्पण और संस्कार की मिसाल बनी ‘श्री राम रसोई’ — सफलतापूर्वक पूर्ण किया सेवा का एक वर्ष

दुर्ग।जनसेवा के संकल्प को साकार करती श्री राम रसोई ने अपनी सेवा यात्रा का पहला वर्ष पूर्ण कर लिया है। श्री राधा कृष्ण मंदिर समिति द्वारा संचालित यह पुनीत रसोई परियोजना समाज के जरूरतमंदों को नि:शुल्क भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई थी।
एक वर्ष पूर्व 6 स्थानों से शुरू हुई यह सेवा आज दुर्ग-भिलाई क्षेत्र के 13 केंद्रों पर प्रतिदिन हजारों लोगों तक भोजन पहुंचा रही है। सेवा, सहयोग और समर्पण के साथ इस एक वर्ष में 5.12 लाख थालियों का नि:शुल्क भोजन वितरण किया गया है — जो अपने आप में एक अद्भुत उपलब्धि है।
समिति के सदस्यों का मानना है कि यह सफलता जनमानस के प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष सहयोग, सेवा-भाव और आशीर्वाद के कारण ही संभव हो पाई है। संस्था ने उन सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया है, जिन्होंने तन, मन या धन से इस यज्ञ में आहुति दी।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर राम रसोई की प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में एक विशेष समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सभी सेवाभावी जनों को सादर आमंत्रित किया गया है।
- दिनांक: 7 जून, शनिवार
स्थान: संकट मोचन हनुमान मंदिर, मालवीय नगर चौक, राम रसोई सेंटर
समय: दोपहर 12 बजे से
संवेदनापूर्वक,
श्री राधा कृष्ण मंदिर समिति, दुर्ग














