दुर्ग
दुर्ग की बेटी अर्पिता मंडल बनीं मिस छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ी फिल्म प्रमोटर विकास यादव ने दी बधाई

दुर्ग | दुर्ग की प्रतिभाशाली बेटी अर्पिता मंडल ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर ‘मिस छत्तीसगढ़’ का खिताब जीतकर पूरे राज्य का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर पूरे प्रदेश में गर्व की लहर है।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी फिल्म उद्योग से जुड़े प्रसिद्ध फिल्म प्रमोटर विकास यादव जी ने अर्पिता मंडल को हार्दिक बधाई दी।

उन्होंने कहा, “अर्पिता ने न केवल दुर्ग बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है। उसकी यह उपलब्धि प्रदेश की बेटियों के लिए एक प्रेरणा है। मैं उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।”

अर्पिता मंडल की इस सफलता से उनके परिवार, क्षेत्र और समर्थकों में खुशी की लहर है।

उनके इस मुकाम ने यह साबित कर दिया कि लगन और आत्मविश्वास से किसी भी सपने को साकार किया जा सकता है।














