ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

मेयर ने किया प्रभारी के साथ कैलाश नगर में सीसी सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण,दीए गुणवत्ता के निर्देश

दुर्ग/ नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत आज सुबह मेयर अलका बाघमार ने लोक कर्म प्रभारी देवनारायण चन्द्राकर व निगम अधिकारी और ठेकेदार के साथ कैलाश नगर पहुँची।उन्होंने सीसी सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।इस दौरान उपअभियंता पंकज साहू,पटरीपार मंडल अध्यक्ष मनमोहन शर्मा,जिंतेंद्र सिंह राजपूत सहित आदि मौजूद रहें।

महापौर ने बताया कि कैलाश नगर में सीसी सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण किया जा रहा है।उन्होंने सीसी सड़क निर्माण स्थल पर गुणवत्तापूर्ण सामग्री के उपयोग और सड़क की उचित तराई पर जोर दिया है। निरीक्षण के दौरान,मेयर ने ठेकेदार को सड़क निर्माण के नियमों का पालन करने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि सड़क निर्माण के बाद उचित तराई की जाए और सड़क को मजबूती देने के लिए की दिशा में कार्य करें।

उन्होंने यह भी कहा कि सड़क निर्माण के दौरान सुरक्षा के सभी उपाय किए जाए,

निरीक्षण के दौरान सीसी सड़क निर्माण में गुणवत्ता की कमी न रहें। उन्होंने ठेकेदारों को इन कमियों को दूर करने और सड़क निर्माण के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए।

बता दे कि सीसी सड़क निर्माण कार्य, जो कि अधोसंरचना विकास योजना के तहत किया जा रहा है, एक महत्वपूर्ण परियोजना है। इस परियोजना का उद्देश्य शहर में बेहतर सड़क कनेक्टिविटी प्रदान करना है।

महापौर  अलका बाघमार ने यह भी कहा कि सीसी सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता एक महत्वपूर्ण कारक है।गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण से सड़क की उम्र बढ़ेगी और यह यातायात के लिए सुरक्षित होगी!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button