रायपुर
छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल की बोर्ड परीक्षाएं अगस्त से, टाइम टेबल हुआ रिलीज

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल, रायपुर द्वारा अगस्त-सितम्बर 2025 सत्र के लिए हाईस्कूल (10वीं) और हायर सेकंडरी (12वीं) ओपन परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा कर दी गई है। जारी आदेश के अनुसार, परीक्षाएं 18 अगस्त 2025 से शुरू होकर 03 सितम्बर 2025 तक आयोजित की जाएंगी।
परीक्षा कार्यक्रम विवरण:
हायर सेकंडरी (12वीं) की परीक्षाएं:
18 अगस्त से 03 सितम्बर 2025 तक
हाईस्कूल (10वीं) की परीक्षाएं:
18 अगस्त से 01 सितम्बर 2025 तक
परीक्षाओं का आयोजन प्रतिदिन प्रातः 8:30 बजे से 11:45 बजे तक किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल ने सभी विद्यार्थियों से समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचने और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है|














