ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़

पत्रकार सुरक्षा कानून पर राज्यपाल का संज्ञान, छत्तीसगढ़ सरकार को लिखा पत्र

बिलासपुर| छत्तीसगढ़ में लंबे समय से लंबित पड़े पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर एक अहम पहल सामने आई है। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़ द्वारा विधायकों के माध्यम से राज्यपाल को सौंपे गए ज्ञापन के बाद इस दिशा में बड़ी प्रगति हुई है।

इस क्रम में समिति के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद शर्मा और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश परिहार ने कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा था। विधायक श्रीवास्तव ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत संज्ञान लिया और स्वयं भी राज्यपाल को पत्र लिखकर पत्रकार सुरक्षा कानून को शीघ्र लागू करने का आग्रह किया।

विधायक अटल श्रीवास्तव (कांग्रेस) ने कहा कि “प्रदेश में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कानून की आवश्यकता वर्षों से महसूस की जा रही है। भूपेश बघेल सरकार ने इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कानून का ड्राफ्ट तैयार किया था और उसे विधानसभा से पास भी कराया गया था। लेकिन तत्कालीन राज्यपाल द्वारा हस्ताक्षर न किए जाने के कारण यह कानून अधर में लटक गया। अब वर्तमान सरकार को इसे जल्द लागू करना चाहिए। कांग्रेस इस कानून के समर्थन में पत्रकारों के साथ खड़ी है।”

राज्यपाल महोदय ने इस विषय पर संज्ञान लेते हुए छत्तीसगढ़ शासन को पत्र लिखकर पत्रकार सुरक्षा कानून को लागू करने हेतु विधिसम्मत कार्यवाही कर अवगत कराने के निर्देश दिए हैं। यह विकास प्रदेश के पत्रकारों के लिए राहत और उम्मीद की किरण बनकर आया है।

पत्रकार सुरक्षा समिति ने इसे लोकतंत्र की मजबूती के लिए एक सकारात्मक पहल बताया है और आशा व्यक्त की है कि मौजूदा सरकार पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु जल्द निर्णय लेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button